img-fluid

केवाईसी सिस्टम को केंद्रीकृत किया जा रहा, सेबी अध्यक्ष बोले- वित्त मंत्रालय कर रहा इस काम में मदद

May 04, 2025

नई दिल्ली। बाजार नियामक संस्था सेबी, केंद्रीय वित्त मंत्रालय और अन्य बाजार नियामकों के साथ मिलकर केवाईसी सिस्टम को केंद्रीकृत करने की दिशा में काम कर रहा है। सेबी अध्यक्ष तुहिन कांत पांडे ने यह जानकारी दी। केंद्रीय KYC एक ऑनलाइन डेटाबेस है जो ग्राहकों के केवाईसी रिकॉर्ड को केंद्रीकृत तरीके से रखता है, जिसका उद्देश्य वित्तीय संस्थानों में अनुपालन को आसान करना है।


सेबी अध्यक्ष ने बताया कि केंद्रीकृत केवाईसी सिस्टम बनाने के लिए काम कर रही समिति की अध्यक्षता वित्त सचिव कर रहे हैं और प्रक्रिया को तेज करने की कोशिश हो रही है। हालांकि उन्होंने इसकी कोई समयसीमा तय नहीं की, लेकिन कहा कि ये जल्द हो जाना चाहिए। उन्होंने केंद्रीकृत केवाईसी सिस्टम की खूबी बताते हुए कहा कि यह व्यवस्था बहुत प्रभावी रहेगी, जहां एक जगह केवाईसी होगी और वो सभी जगह अपने आप हो जाएगी। तुहिन कांत पांडे ने यह सिर्फ ऐसा नहीं है कि केवाईसी अपलोड हो जाएगी, बल्कि इसकी वैधता की पूरी जांच होगी।

Share:

  • Australia: 'लोगों ने विभाजन के बजाय एकता के लिए वोट किया', चुनाव में जीत के बाद बोले PM एल्बानीज

    Sun May 4 , 2025
    मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में शनिवार को आम चुनाव के लिए मतदान हुआ और देर शाम तक नतीजे घोषित कर दिए गए। चुनाव नतीजों के अनुसार, मौजूदा पीएम एंथनी एल्बानीज के नेतृत्व में सेंटर लेफ्ट लेबर पार्टी को जीत मिली है, जिसके बाद एंथनी एल्बानीज का लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है। शनिवार देर रात चुनाव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved