
इंदौर। मध्यप्रदेश (MP) कांग्रेस कमेटी (Congress Committee) ने मांग की है कि प्रदेश के मंत्री विजय शाह (vijay shah) के साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Jagdish Deora) को भी मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कांग्रेस ने सवाल भी पूछे हैं।
तिरंगा यात्रा के लिए निमंत्रण का इंतजार करती रही कांग्रेस
भाजपा की शहर इकाई द्वारा कल आयोजित की गई तिरंगा यात्रा में समाज के सभी वर्गों ने सहभागिता की, लेकिन कांग्रेस का कोई नेता अथवा कार्यकर्ता शामिल नहीं हुआ। इस बारे में कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि हमें बुलाया ही नहीं गया तो हम जाते कैसे? यदि हमें निमंत्रित किया जाता तो राष्ट्रप्रेम के प्रदर्शन के इस आयोजन में कांग्रेस भी शामिल होती। कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के बाद बनी स्थिति में कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार द्वारा की जाने वाली कार्रवाई का समर्थन किया। इसके बाद भी कल की तिरंगा यात्रा में कांग्रेस को नहीं बुलाया गया। अलबत्ता जिस तरह से अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद भारत सरकार द्वारा सीजफायर लागू किया गया उस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए थे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा और निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का कहना है कि भाजपा ने राष्ट्रप्रेम के कार्यक्रम को अपने दल के प्रति निष्ठा में विभाजित कर लिया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved