
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने आज सुबह-सुबह अलग-अलग राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारियों (Incharge and Co-Incharge) की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने अपने एक्स हैंडल से नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं देते हुए पूरी डिटेल दी है। आप ने दिल्ली में हार के बाद उत्तर भारत के साथ दक्षिण भारत (South India) में भी अपनी भविष्य की योजनाओं (future plans) के लिए ये प्लानिंग की है। आम आदमी पार्टी ने एक्स हैंडल से लिखा कि आम आदमी पार्टी निम्नलिखित पदाधिकारियों की घोषणा करती है,सभी को बधाई!
कहां कौन बना प्रभारी और सह प्रभारी
| राज्य | पद | नाम |
|---|---|---|
| मध्य प्रदेश | प्रभारी | जितेंद्र सिंह तोमर |
| कर्नाटक | प्रभारी | राजेश गुप्ता |
| हिमाचल प्रदेश | प्रभारी | ऋतुराज गोविंद |
| उत्तराखंड | प्रभारी | महेंद्र यादव |
| राजस्थान | प्रभारी | धीरज टोकस |
| महाराष्ट्र | प्रभारी | प्रकाश जरवाल |
| तेलंगाना | प्रभारी | प्रियंका कक्कड़ |
| केरल | प्रभारी | शैली ओबरॉय |
| तमिलनाडु | प्रभारी | पंकज सिंह |
| लद्दाख | प्रभारी | प्रभाकर गौड़ |
| राज्य | पद | नाम |
|---|---|---|
| उत्तर प्रदेश | सह प्रभारी | दिलीप पांडेय, विशेष रवि, अनिल झा, चौधरी संतोष कुमार |
| उत्तराखंड | सह प्रभारी | घनेंद्र भारद्वाज |
| हिमाचल प्रदेश | सह प्रभारी | विजय फुलारा |
पार्टी सूत्रों ने बताया कि इन नियुक्तियों से इन क्षेत्रों में स्थानीय नेतृत्व और तालमेल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह कदम AAP की अपनी संगठनात्मक आधार को मजबूत करने और देश भर में तथा विदेशों में भारतीय समुदायों के बीच अपना प्रभाव बढ़ाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। इन नियुक्तियों को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक द्वारा हस्ताक्षरित एक आधिकारिक घोषणा के माध्यम से औपचारिक रूप दिया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved