मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। उनके फैन्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही सुशांत के इंडस्ट्री के दोस्त भी फिल्म को लेकर इमोशनल हैं। सुशांत की ‘राब्ता’ को-स्टार कृति सैनन ने उनकी फिल्म ‘दिल बचारा’ के ट्रेलर के साथ मेसेज पोस्ट किया है।
सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर इंटरनेट पर छाया हुआ है। ऐक्ट्रेस कृति सैनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर के साथ इमोशनल करने वाला मेसेज पोस्ट किया है। कृति ने लिखा है, इसे देखना काफी मुश्किल होगा… लेकिन मैं न देखूं ऐसा कैसे हो सकता है।
सुशांत के गुजरने के बाद कृति सैनन सोशल मीडिया पर उनके लिए काफी इमोशनल पोस्ट लिख चुकी हैं। उन्होंने सुशांत के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर की थीं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों और ट्रोलिंग को लेकर भी लंबा पोस्ट लिखा था।
सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई अपार्टमेंट में सूइसाइड कर लिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो वह 6 महीने से डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। सुशांत किस वजह से डिप्रेस थे और किन हालातों से मजबूर होकर ऐसा दर्दनाक कदम उठाया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
पेरिस । फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ग्रीन पार्टी के पूर्व सांसद को शक्तिशाली पारिस्थितिक परिवर्तन मंत्रालय का प्रमुख नियुक्त किया है। उन्होंने कुछ नए चेहरों को भी इस पुनर्गठन में शामिल किया है। इसी के साथ उन्होंने मंत्रिमंडल पुनर्गठन के कार्य पर इन दिनों तेजी से कार्य करते हुए निर्णय लेना शुरू कर […]
मुंबई: बॉलीवुड की सबसे बड़ी पार्टियों में शुमार बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी चर्चा में बनी हुई है. इस साल इफ्तार पार्टी में कई बड़े सेलेब्स ने शिरकत की, जिनमें सलमान खान और शाहरुख खान का नाम भी शामिल रहा. सलमान और शाहरुख पार्टी में काफी अच्छे मूड में दिखे और पार्टी में खुलकर एन्जॉय […]
मुंबई। कोरोना काल में जरुरतमदों की मदद करने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को ‘एडीजी स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने दिया है। सोनू सूद को स्पेशल अवॉर्ड मिलने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बधाई दी है। जिसके जवाब में सोनू ने भी […]
मुंबई (Mumbai)! अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘मैदान’ की पिछले कई दिनों से खूब चर्चा हो रही है। फिल्म गुरुवार 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की है। बॉक्स ऑफिस पर ‘मैदान’ का तीन दिन का कलेक्शन 15.6 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म भारतीय […]