पेरिस । फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ग्रीन पार्टी के पूर्व सांसद को शक्तिशाली पारिस्थितिक परिवर्तन मंत्रालय का प्रमुख नियुक्त किया है। उन्होंने कुछ नए चेहरों को भी इस पुनर्गठन में शामिल किया है। इसी के साथ उन्होंने मंत्रिमंडल पुनर्गठन के कार्य पर इन दिनों तेजी से कार्य करते हुए निर्णय लेना शुरू कर दिया है।
राष्ट्रपति मैक्रों ने पुलिस बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन के बाद अपने शीर्ष सुरक्षा अधिकारी को पद से हटा दिया है, जिसका मकसद उनके शेष दो वर्षीय कार्यकाल में कोरोना वायरस महामारी के बाद फ्रांस में आर्थिक सुधार लाना है। उन्होंने मंत्रिमंडल का पुनर्गठन शुरू कर दिया है। सबसे बड़ा बदलाव गृह मंत्रालय में किया गया है।
पूर्व बजट मंत्री गेराल्ड डारमनिन को गृह मंत्री क्रिस्टोफ कास्टनर की जगह लेने के लिए नामित किया गया है जो नस्ली अन्याय के खिलाफ फ्रांस में बड़े पैमाने पर चल रहे प्रदर्शनों के बीच निशाने पर आ गए हैं। फ्रांस के नए गृह मंत्री के तौर पर नामित डारमनिन दुष्कर्म के आरोप में प्रारंभिक जांच का सामना कर रहे हैं।
राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि यह जांच डारमनिन की नियुक्ति में कोई बाधा नहीं है लेकिन वह जांच पर और कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। चौंकाने वाला कदम उठाते हुए मैक्रों ने एक आक्रामक वकील को न्याय मंत्रालय के प्रमुख के तौर पर नामित किया है जिन्होंने विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे और संदिग्ध आतंकियों का बचाव किया था।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved