
डेस्क। कांग्रेस (Congress) शासित राज्य कर्नाटक (Karnataka) में बार-बार नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें उठ रही हैं। सीएम सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) समेत कई नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि राज्य में कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि, अब कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा (BJP) के नेता आर. अशोक (R. Ashok) ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अक्टूबर या नवंबर में राज्य (State) में नेतृत्व परिवर्तन (Leadership Change) होगा।
कांग्रेस सरकार में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच भाजपा नेता आर. अशोक ने कर्नाटक की बड़ा बयान दिया है। हाल ही में सीएम सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री के तौर पर पांच साल का कार्यकाल पूरा करने की बात कही था। इसके बावजूद आर. अशोक ने कहा कि अक्टूबर या नवंबर में मुख्यमंत्री बदला जाना तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक मुख्यमंत्री बनने की ख्वाहिश रखते हैं।
भाजपा नेता आर. अशोक ने कांग्रेस को एक बंटा हुआ घर बता दिया है। उन्होंने दावा किया है कि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार सत्ता हासिल करने के संकेत दे रहे हैं। अशोक ने कहा- “डीके शिवकुमार सत्ता हथियाने का इशारा कर रहे हैं। मैं उन्हें चैलेंज देता हूं कि वे घोषणा करें कि सिद्धारमैया 2028 तक राज्य के सीएम बने रहेंगे। हम इसे ‘छठी गारंटी’ के तौर पर स्वीकार करेंगे और चुप रहेंगे।”
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved