
पटना। पटना (Patna) के गांधी मैदान थाना के थानेदार राजेश कुमार (SHO Rajesh Kumar) को सस्पेंड (Suspended) कर दिया गया है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा (SSP Kartikeya Sharma) की अनुशंसा पर आईजी जितेंद्र राणा (IG Jitendra Rana) ने यह कार्रवाई की है। आरोप है कि एसएचओ राजेश कुमार इस मामले में लापरवाह पाए गए। इतना ही नहीं विधि व्यवस्था बनाए रखने में लगातार असफल पाए जाने का भी आरोप लगा। इन सब आरोपों की जांच के बाद एसएसपी ने आईजी को निलंबन की अनुशंसा की। इसके बाद पटना आईजी ने यह कार्रवाई की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved