मुंबई। आदियाला जेल (Adiala Jail) में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran khan) और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की स्थिति कैसी है? जेल में दोनों की पर्सनल लाइफ कैसी चल रही है? ये सब कुछ सवाल हैं, जिनके बारे में अक्सर चर्चाएं होती हैं। बुशरा (Bushra) की बहन मरियम रियाज वट्टू ने इस बारे में खुलकर बताया है। मरियम ने दावा किया कि बुशरा को भूख हड़ताल के बाद परिवार से मिलने की अनुमति दी गई। इससे पहले परिवार को एक दिन तक इंतजार करने के लिए मजबूर किया गया।
बुशरा का वजन 15 किलो हो गया कम
मरियम ने आगे कहा कि बुशरा की सेहत काफी बिगड़ गई है। उनका वजन 15 किलोग्राम कम हो गया है और वह बहुत कमजोर हो गई हैं, लेकिन उनका मनोबल अब भी मजबूत है। उन्होंने यह भी बताया कि बुशरा को कई मामलों में जमानत नहीं मिली है और उन्हें अपने पति और पीटीआई संस्थापक इमरान खान से भी मिलने की अनुमति नहीं दी गई है।
इमरान और बुशरा कई मामलों में हैं जेल में बंद
गौरतलब है कि इमरान और बुशरा दोनों भ्रष्टाचार के कई मामलों में जेल में बंद हैं। 2023 में अपनी गिरफ्तारी के बाद से इमरान लगातार अपनी बेगुनाही का दावा कर रहे हैं, उनका कहना है कि उनके विरोधियों ने उनकी राजनीतिक वापसी को रोकने के लिए ये आरोप गढ़े हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved