
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का अप्रवासियों (Immigrants) के खिलाफ सख्त रुख रहा है। इसके चलते ट्रंप प्रशासन में बड़े पैमाने पर अवैध अप्रवासियों को निर्वासित (Exiled) किया गया और सीमा पर सख्ती की गई। अब उनकी कठोर नीतियों का असर दिखना भी शुरू हो गया है। दरअसल अमेरिका (America) में रहने वाले अप्रवासियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्यू रिसर्च सेंटर के एक ताजा अध्ययन के अनुसार, अमेरिका में जनवरी 2025 से लेकर जून 2025 के बीच अप्रवासियों की संख्या में करीब 15 लाख की कमी दर्ज की गई है।
सूत्रों के अनुसार अमेरिका में आप्रवासियों की कुल संख्या इस साल की शुरुआत में 5.33 करोड़ थी, जो अब घटकर लगभग 5.19 करोड़ रह गई है। प्यू रिसर्च सेंटर की यह रिपोर्ट गुरुवार को जारी की गई। प्यू रिसर्च सेंटर के वरिष्ठ जनसांख्यिकीविद् बताया, ‘हम जिस डेटा पर गौर कर रहे हैं, वह एक नाटकीय बदलाव दर्शाता है।’ इस गिरावट का असर श्रम बाजार पर भी पड़ रहा है। प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार, आप्रवासियों की संख्या में कमी के कारण कार्यबल ने 7,50,000 से ज्यादा कर्मचारियों को खो दिया है।
रिपोर्ट में पासेल के हवाले से बताया गया कि ‘अमेरिका में कामकाजी उम्र के लोगों की आबादी नहीं बढ़ रही है। इसका मतलब है कि कार्यबल में वृद्धि का एकमात्र तरीका नए प्रवासियों का आना है। अगर कार्यबल नहीं बढ़ता है, तो अर्थव्यवस्था के लिए मुश्किलें खड़ी होंगी।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved