
भोपाल। मानसून (Monsoon) के दूसरे दौर की बारिश और प्रदेश के ऊपर एक साथ कई सिस्टम सक्रिय होने के कारण पूरा प्रदेश बारिश की चपेट में हैं। नर्मदा किनारे बसे शहरों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सीधी (Sidhi) में मात्र 24 घंटे में 6.59 इंच बारिश दर्ज की गई है।
इसके अलावा सिंगरौली (Singrauli) और ग्वालियर जिले में भी अति वर्षा हुई। अनूपपुर, डिंडोरी, पन्ना, मंडला, सतना, मैहर, उमरिया, छतरपुर, श्योपुर, गुना, शिवपुरी, मुरैना जिले में भारी बारिश हुई है।
राजस्थान के बूंदी में 24 घंटे में हुई 9 इंच बारिश के बाद चंबल नदी खतरे के निशान को पार कर गई है और इसका पानी शहर और गांवों में घूसा आया है जिसके चलते बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए सेना की मदद ली गई।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved