
नई दिल्ली। देश में अब जन्म दर घटने लगी है, जिसके चलते हर वर्ष स्कूल में दाखिला लेने वालों की संख्या भी घटती जा रही है। 2024-25 में पहले के मुकाबले स्कूलों में 11 लाख बच्चों का दाखिला कम हुआ है। यही नहीं इस अवधि में यह भी देखा गया है कि सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में बच्चों के नामांकन में कमी आई है।
वहीं निजी स्कूलों में एडमिशन लेने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार 2024-25 में स्कूलों में 24.69 करोड़ रजिस्ट्रेशन हुए हैं। वहीं इससे पहले 2023-24 में यह आंकड़ा 24.80 करोड़ था। इससे पहले 2022-23 में तो यह संख्या 25.18 करोड़ थी। इस तरह दो सालों में पहले की तुलना में 49 लाख छात्रों की कमी हुई है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved