img-fluid

पटना में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच चले लाठी-डंडे, प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा

August 29, 2025

पटना। पटना (Patna) में कांग्रेस (Congress) मुख्यालय पर बीजेपी (BJP) और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़ गए और एक-दूसरे पर लाठिया चलाई। बीजेपी का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पथराव किया है। जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय (Party Office) में तोड़फोड़ करने की कोशिश की और पत्थरबाजी की। बता दें कि बीजेपी कार्यकर्ता पीएम मोदी (PM Modi) पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता भिड़ गए।


बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि मैं कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी देता हूं। आपने मां का अपमान किया है, एक-एक बिहार बेटा आपको इसका जवाब देगा। आपने प्रधानमंत्री का अपमान किया है, एक-एक भाजपा कार्यकर्ता इसका बदला लेगा.. हम प्रदर्शन करने आए थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन था लेकिन कांग्रेस कार्यालय के अंदर से ईंट और पत्थर चालए जा रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता बंदूक और ईंट से नहीं डरते… हम मां के अपमान का बदला लेकर रहेंगे।

बीजेपी विधायक अरुण कुमार ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पत्थरबाजी में कई कार्यकर्ताओं के सिर फूट गए हैं। बीजेपी नेता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. आशुतोष ने कहा कि इसका करारा जवाब दिया जाएगा… यह सब सरकार की संलिप्तता से हो रहा है। नीतीश कुमार जो काम करवा रहे हैं वह पूरी तरह गलत है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन भी किया।

घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा। मौके पर वाटर कैनन की गाड़ी भी आ गई है।

Share:

  • जम्मू-कश्मीरः नगरोटा में भारी बारिश के सैलाब में तवी नदी में समा गया ब्रिज

    Fri Aug 29 , 2025
    नगरोटा। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के नगरोटा (Nagrota) में भारी बारिश (Heavy Rains) से जनजीवन पर भारी असर पड़ा है। तवी नदी (Tawi River) उफान पर है और उसके आस-पास के इलाके में बाढ़ (Flood) जैसे हालात हैं। भारी बारिश के सैलाब में नगरोटा में तवी नदी पर बना ब्रिज (Bridge) पलक झपकते ही नदी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved