
फायर ब्रिगेड मौके पर; काबू करने में जुटा अमला
इंदौर। इंदौर के एमजी रोड़ (Indore’s MG Road) पर होलकर कालीन बिल्डिंग (Holkar Carpet Building) के टावर में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगने के चलते यहां काफी लपटे निकलने लगी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि देर शाम सूचना मिली थी कि एमजी रोड पर पंजाब ज्वेलर्स के पास स्थित होल्कर राजघराने के समय बनी आनंद भवन बिल्डिंग के टॉवर में अचानक आग लग गई। कर्मचारियों ने धुआं और लपटें देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। प्रारंभिक जांच में एसी शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की संभावना जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
टीआई यादव के अनुसार, आग लगने के समय बिल्डिंग में करीब 7 से 8 लोग मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। चूंकि बिल्डिंग में लकड़ी का काम ज्यादा है, इसलिए आग तेजी से फैल गई। यह करीब 150 साल पुरानी ऐतिहासिक बिल्डिंग है, जिसका निर्माण होल्कर शासनकाल में माणिकचंद सेठ द्वारा कराया गया था। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved