
काबुल। अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में सड़क के किनारे हुए बम विस्फोट में छह नागरिकों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए है। प्रांत के गवर्नर कार्यालय से दिए गए बयान के अनुसार गजनी प्रांत के जघातू जिले में दारा-ए-क़ियाक क्षेत्र में स्थानीय समायानुसार करीब चार बजे विस्फोट हुआ।
बयान के अनुसार मृतकों और घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, घायलों को गजनी सिविल अस्पताल ले जाया गया है। गवर्नर के प्रवक्ता ने कहा कि शनिवार को सड़क किनारे हुए बम विस्फोट के पिछले तालिबानी आतंकवादियों का हाथ है। अभी तक किसी भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved