img-fluid

US : कई महीनों बाद एक मंच पर नजर आए डोनाल्ड ट्रंप और एलॉन मस्क, व्हाइट हाउस ने कही ये बात

September 22, 2025

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति (us President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और बिजनेसमेन एलॉन मस्क (Elon Musk ) कुछ महीने पहले हुए अपने अलगाव के बाद, एरिज़ोना में चार्ली किर्क (Charlie Kirk) की मेमोरियल सभा में फिर से एक साथ नजर आए. ‘Turning Point USA’ के फाउंडर को याद करते हुए भाषणों के दौरान रविवार को ग्लेनडेल के स्टेट फ़ार्म स्टेडियम में दोनों को कैमरे पर हाथ मिलाते हुए देखा गया.


  • महीनों तक ट्रंप के ‘पहले दोस्त’ रहने के बाद, दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन ने मई के अंत में व्हाइट हाउस से नाटकीय ढंग से विदाई ली, जब उनके और राष्ट्रपति के बीच मनमुटाव शुरू हो गया.

    ट्रंप और मस्क के बीच बातचीत तस्वीर को व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. इसके कैप्शन में लिखा गया, “अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और एलॉन मस्क, चार्ली के लिए.”

    रविवार (21 सितंबर) को दिवंगत कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की याद में यह सभा करवाई गई थी और यहां पर ट्रंप और एलॉन मस्क को हाथ मिलाते हुए देखा गया. एरिज़ोना में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में ट्रंप के साथ उनके परिवार के सदस्य और सीनियर रिपब्लिकन लीडर्स भी शामिल हुए.

    साथ काम कर चुके हैं ट्रंप और मस्क
    एलॉन मस्क ने ट्रंप के सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) का नेतृत्व किया था, जिसका मकसद सरकारी खर्च में कटौती करना था, लेकिन मई के आखिरी दिनों में उन्होंने इसमें अपनी भागीदारी वापस ले ली. उन्होंने यह फैसला ट्रंप के साथ मतभेद होने के बाद लिया था. मस्क के नेतृत्व में DOGE ने लाखों संघीय कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया, कई एजेंसियों को खाली कर दिया और हज़ारों सरकारी अनुबंधों और अनुदानों को खत्म कर दिया.

    Share:

  • अब पुर्तगाल ने दी फिलिस्तीन को औपचारिक मान्यता, संयुक्त राष्ट्र में विदेश मंत्री ने किया ऐलान

    Mon Sep 22 , 2025
    न्यूयार्क. गाजा (Gaza) में मानवीय संकट (humanitarian crisis) और शांति बहाली की कोशिशों के बीच पुर्तगाल (Portugal) ने फिलिस्तीन (Palestine) को आधिकारिक तौर पर एक स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता दे दी है. रविवार को न्यूयॉर्क में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रांजेल ने यह ऐलान किया. रांजेल ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved