img-fluid

कोलकाता में भारी बारिश के बाद अब आपस में भिड़े भाजपा-TMC, आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू

September 24, 2025

कोलकाता । कोलकाता (Kolkata) में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश (heavy rain) के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश और करंट लगने से जिले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। इस बीच राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) और मुख्य विपक्षी दल भाजपा (BJP) और के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। जहां बीजेपी ने ममता सरकार पर बाढ़ से निपटने की कोशिश में नाकाम रहने, तो वहीं TMC ने भाजपा पर मुश्किल घड़ी में भी नफरत फैलाने का आरोप लगाया है।

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कोलकाता की जलमग्न सड़कों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हुए तृणमूल के शासन वाले कोलकाता नगर निगम पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। भाजपा की बंगाल इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘दुर्गा पूजा का उत्सव इस सप्ताह शुरू हो रहा है। फिर भी कोलकाता की बेहद खराब जल निकासी व्यवस्था के कारण, पूजा पंडाल पानी में डूबे हुए हैं। CPM सरकार में सालों की अराजकता और तृणमूल के शासन वाले कोलकाता नगर निगम में लगभग 15 सालों से जारी भ्रष्टाचार के कारण बंगालियों को उनके सबसे बड़े त्योहार, दुर्गा पूजा के दौरान भी कष्ट सहने के लिए मजबूर किया है।’’ भाजपा ने एक कुछ अन्य पोस्ट में कई और इलाकों की जलमग्न तस्वीरें भी दिखलाई हैं।

इस पर TMC ने भी भाजपा को सुना दिया। राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने तीखा पलटवार करते हुए भाजपा पर लोगों की परेशानियों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। भट्टाचार्य ने एक्स पर लिखा, ‘‘कल कोलकाता में बादल फटने की एक दुर्लभ घटना घटी। कुछ ही घंटों में लगभग 300 मिलीमीटर बारिश हुई। इतने व्यापक पैमाने पर बारिश होने से अच्छे से अच्छे बुनियादी ढांचे वाला शहर भी तहस-नहस हो जाता है। वैज्ञानिकों ने मुंबई में 2005, चेन्नई में 2015, दिल्ली में 2023 में हुई बारिश के समय भी ऐसा ही कहा था। जब आसमान से बेहिसाब पानी बरसता है तो कोई भी शहर बच नहीं पाता।’’


उन्होंने आगे कहा, ‘‘भाजपा क्या करती है? वे विज्ञान की अनदेखी करते हैं, वे करुणा की अनदेखी करती हैं, वे जलवायु संबंधी वास्तविकताओं की अनदेखी करते हैं। उनका एकमात्र जुनून दर्द को हथियार बनाना और नफरत फैलाना है। उसे लगता है कि लोग प्राकृतिक आपदा और उनके दुष्प्रचार में अंतर नहीं कर सकते।’’

इससे पहले कोलकाता में हुई बारिश से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता में कम से कम 30 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, वहीं दर्जनों फ्लाइट्स देर से उड़ान भर पाईं। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रतिकूल मौसम के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने लगातार बारिश और सीमित दृश्यता को प्रमुख सुरक्षा चिंता बताया। हवाई यात्रा में और अधिक व्यवधान आने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है, जिसका कारण बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में बन रहे निम्न दबाव का क्षेत्र है। स्थानीय अधिकारियों ने निवासियों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है और बाढ़ प्रबंधन एवं बचाव कार्यों में सहायता के लिए आपातकालीन दलों को तैनात किया गया है।

Share:

  • अब ट्रंप ने इस देश को दी धमकी, कहा-समझौता करो नहीं तो भारी टैरिफ के लिए रहो तैयार...

    Wed Sep 24 , 2025
    न्यूयॉर्क । संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) के 80वें सत्र में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने रूस को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर रूस यूक्रेन में चल रहे युद्ध को समाप्त करने से इनकार करता है, तो अमेरिका उसके ऊपर भारी टैरिफ लगाने के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved