
पटना. आज कांग्रेस (Congress ) के लिए खास दिन है। क्योंकि देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद पहली बार बिहार (Bihar) में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित हो रही है। बैठक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत देशभर से 150 से अधिक वरिष्ठ कांग्रेसी शामिल होंगे। बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज CWC की बैठक हो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई वरिष्ठ नेता पटना पहुंच चुके हैं। इस कार्यक्रम से हमारे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। बैठक काफी महत्वपूर्ण होगी। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है।
CWC की बैठक शुरू
CWC की बैठक शुरू हो चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सदाकत आश्रम में झंडा फहराकर, कांग्रेस वर्किंग कमेटी की विस्तारित बैठक का शुभारंभ किया।बैठक में कांग्रेसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सचिन पायलट, रमन सिंह, जयराम रमेश, भक्त चरण दास, समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हैं।

जानिए बैठक में क्या बोले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने CWC बैठक में कहा कि हम ऐसे समय मिल रहे हैं जब भारत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय, दोनों स्तरों पर बेहद चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो समस्याएं हैं, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की कूटनीतिक विफलता का नतीजा हैं। जिन दोस्तों पर प्रधानमंत्री मेरे दोस्त कहकर गर्व करते हैं, वही आज भारत को कई परेशानियों में डाल रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आर्थिक और विदेश नीति के मामले के फेल हो गए। इसका खामियाजा जनता को भुगताना पड़ रहा है।
पटना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी पटना पहुंच चुके हैं। पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। वहां से वो सदाकत आश्रम पहुंच रहे। इसके बाद कांग्रेस की बैठक शुरू होगी। सदाकत आश्रम के गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ है। सभी लोग राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे हैं।

बघेल ने बताया क्यों नहीं आईं सोनिया गांधी?
सोनिया गांधी के नहीं आने के सवाल पर बघेल ने मल्लिकार्जुन खरगे के हवाले से कहा कि वह आना चाहती थीं, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह नहीं आ पाईं। मुख्यमंत्री पद के चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमेटी की बैठक है। जब इंडिया गठबंधन की बैठक होगी तब मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर बात होगी।
प्रभारी बोले- ‘कांग्रेस दूसरा ‘स्वतंत्रता संग्राम’ लड़ रही है’
कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि बिहार में कांग्रेस दूसरा ‘स्वतंत्रता संग्राम’ लड़ रही है। उन्होंने BJP पर केंद्र में सत्ता का दुरुपयोग करने और ‘वोट चोरी’ जैसे अनुचित साधनों का उपयोग करने का आरोप लगाया। यह बैठक पार्टी के लिए चुनावी रणनीति को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को संगठित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
सदाकत आश्रम के बाहर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़
बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय सदाकत आश्रम के अंदर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। बाहर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ता की भीड़ है। बिना पास किसी भी नेता को इंट्री नहीं है। आश्रम के अंदर और बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई हैं

जानिए पवन खेड़ा ने क्या कहा
राहुल गांधी कुछ ही देर में पटना पहुंचेंगे। इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार षड्यंत्र कर वोट चोरी कर रही है। चुनाव आयोग का दुरुपयोग कर जनता के साथ साजिश रच रही है। देश की संपति को लूटकर अदानी को दे रही है।
पायलट बोले- ऐतिहासिक होगी बैठक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा कि बहुत लंबे समय के बाद बिहार में सीडब्ल्यूसी की बैठक हो रही है। यह ऐतिहासिक जगह है और मीटिंग भी ऐतिहासिक होगी। यहां से आने वाले राजनीति की दिशा और दशा तय होगी। हेलो आज की बैठक में हम लोग कई मुद्दों पर चर्चा करने जा रहे हैं। बिहार चुनाव पर मुख्य फोकस है। बिहार की जनता बदलाव जा चाह रही है। सीट शेयरिंग के सवाल पर पायलट ने कहा कि चुनाव की घोषणा होते ही सारी तस्वीर साफ हो जाएगी।
पप्पू यादव बोले- वोट चोरों से देश को आजाद कराने के लिए बैठक हो रही
खुद को कांग्रेसी कहने वाले पप्पू यादव ने एयरपोट पहुंच कर राहुल गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति की ऐतिहासिक बैठक हो रही है, आज़ादी से पहले बिहार में देश को आज़ाद कराने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठकें हुई। अब बिहार में यह बैठक देश को वोट चोरों से आजाद कराने के लिए हो रही है, निश्चित तौर पर इसके बाद एलान किया जाएगा।
भूपेश बघेल बोले- पीएम मोदी फेल हो गए
CWC की बैठक चल रही है। इस बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक में क्या क्या बातें कही? उसे रखने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने NDA सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आर्थिक और विदेश नीति के मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो गए हैं। जिस कारण देश के हालात काफी खबर हो गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved