img-fluid

इन्दौर : होटल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

September 28, 2025

आत्महत्या से पहले प्रेमिका से वीडियो काल पर की थी बात,नहीं मिला सुसाइड नोट

इन्दौर। शहर (Indore) में अलग-अलग तीन आत्महत्या करने के मामले सामने आए हंै। एक युवक (Young man)  ने प्रेम-प्रसंग (love affair)  में असफल होकर जान दे दी। उसने होटल (Hotel) में एक कमरा लिया और दो दिन से वहीं पर रुका था। आत्महत्या करने से पहले उसने प्रेमिका को वीडियो कॉल कर जानकारी भी दी।



हीरानगर पुलिस ने बताया कि मयूरश्री होटल में 21 साल क आर्यन पिता गौतम निवासी साहू नगर ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिछले दो दिन से आर्यन होटल में रुका था। घर वालों को लगा कि वह कहीं गरबे देखने के लिए गया होगा। बताया जा रहा है कि आर्यन का विजय नगर इलाके में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग था, उससे शादी करने के लिए कह रहा था, लेकिन वह शादी की बात को टालती थी। उसने जान देने से पहले युवती से वीडियोकॉल पर बात भी की। इसके बाद फांसी लगा ली। आर्यन अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था, उससे एक छोटी बहन है।

काम से लौटकर पेंटर ने जान दी
घर लौटकर एक पेंटर ने फांसी लगाकर जान दे दी। नीरज पिता कन्हैयालाल के शव का भी एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी और बच्चे तीन साल से उससे अलग रहते थे। कल वह शराब पीकर घर लौटा और उसने फांसी लगा ली। एक अन्य घटना में मनोज पिता मधुकर निवासी नंदानगर ने भी फांसी लगाकर जान दे दी, वह एक प्रेस में नौकरी करता था। पुलिस पता लगा रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया है।

Share:

  • इंदौर : रात के बजाए रोज सुबह उड़ेगी शारजाह फ्लाइट

    Sun Sep 28 , 2025
    26 अक्टूबर से इंदौर-शारजाह डेली सर्विस…शेड्यूल तय इंदौर। इंदौर (Indore) से शारजाह (Sharjah) के बीच सप्ताह में चार दिन उडऩे वाली फ्लाइट (flight) 26 अक्टूबर से रोजाना संचालित होगी। इसके साथ ही इस फ्लाइट का संचालन भी रात के बजाए सुबह किया जाएगा। रोजाना फ्लाइट के संचालन से यात्रियों को जहां काफी सुविधा मिल सकेगी, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved