img-fluid

शिवपुरी में पशु क्रूरता की हदें पार, किसान ने कुल्हाड़ी से काट दिए दस भैंसों के थन

September 30, 2025

शिवपुरी। शिवपुरी जिले (Shivpuri District) के मायापुर थाना अंतर्गत ग्राम शेरगढ़ मजरा वरखेड़ा (Shergarh Majra Varkheda) के पठार पर घास चर रही 12 भैंसे (Buffalo) पास स्थित एक खेत में घुस गईं। इस घटना से आक्रोशित खेत मालिक (Farm Owner) ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी (Axe) से सभी भैसों के थन काट दिए। भैंस मालिकों ने की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


  • बताया जाता है कि कृपाल सिंह गुर्जर निवासी शेरगढ़ मजरा बरखेड़ा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 10 भैसे, भैयालाल लोधी की एक भैंस और लखन कुमार शर्मा की एक भैंस गांव के पठार पर चरने गई थी। भैंसे चरते-चरते पास स्थित शिवदयाल लोधी के खेत में पहुंच गई। थोड़ी बहुत फसल खराब होने पर शिवदयाल ने आक्रोश में आकर अपने दो पुत्रों टीकाराम लोधी और अनिल लोधी के साथ सभी भैसों को पकड़कर कुल्हाड़ी से उनके थन काट दिए।

    Share:

  • करूर भगदड़: तमिलनाडु पहुंची NDA की आठ सदस्यीय फैक्ट-फाइंडिंग टीम, CBI जांच की मांग

    Tue Sep 30 , 2025
    नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की आठ सदस्यीय फैक्ट फाइडिंग टीम (Fact-Finding Team) के करूर (Karur ) पहुंचने पर भाजपा (BJP) के राज्य महासचिव एपी मुरुगानंदम ने कहा कि पार्टी उनके साथ समन्वय करेगी। उन्होंने कहा, हम भी सभी तथ्यों की जांच करेंगे और उनका समर्थन करेंगे। टीम स्थिति का विश्लेषण करेगी और कलेक्टर, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved