img-fluid

भारत के नाम दर्ज हुआ ODI के इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका ने कर दिया कमाल

October 10, 2025

नई दिल्‍ली । साउथ अफ्रीका (South Africa)के खिलाफ हुए वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025(Men’s Cricket World Cup 2025) के 10वें मुकाबले में टीम इंडिया (Team India)को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत की यह इस वर्ल्ड कप की पहली हार है। इस हार के साथ भारत के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। यह रिकॉर्ड है रनचेज के दौरान 5 विकेट हासिल करने के बाद सबसे ज्यादा रन लुटाने का। भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने इस मैच में 253 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम 81 रन पर ही अपने 5 विकेट खो चुकी थी, इसके बावजूद उन्होंने भारत को हार का स्वाद चखा इतिहास रचा।


  • साउथ अफ्रीका ने इस मैच में 5 विकेट गिरने के बाद 171 रन बनाए, जो वुमेंस क्रिकेट के इतिहास में आधी टीम के पवेलियन लौट जाने के बाद किसी भी टीम द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था, उन्होंने भारत के खिलाफ ही 2019 में 159 रन बनाए थे।

    सफल रनचेज में पांचवें विकेट के गिरने के बाद बनाए गए सर्वाधिक रन (WODIs)

    171 – साउथ अफ्रीका बनाम भारत, विशाखापत्तनम, 2025 वर्ल्ड कप*

    159 – इंग्लैंड बनाम भारत, वानखेड़े, 2019

    151 – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2024

    146 – बांग्लादेश बनाम आयरलैंड, लाहौर, 2025

    साउथ अफ्रीका ने इसी के साथ वुमेंस वर्ल्ड कप के इतिहास का पांचवां और अपने दूसरे सबसे बड़े टारगेट का पीछा करते हुए जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीका ने इससे पहले भारत के खिलाफ ही 2022 में 275 रनों का रिकॉर्ड बनाया था।

    हाईएस्ट रनचेज वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप में-

    278 – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड, ऑकलैंड, 2022

    275 – साउथ अफ्रीका बनाम भारत, क्राइस्टचर्च, 2022

    272 – ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, वेलिंगटन, 2022

    258 – ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, ब्रिस्टल, 2017

    252 – साउथ अफ्रीका बनाम भारत, विशाखापत्तनम, 2025*

    कैसा रहा IND W vs SA W मैच?

    टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के सामने 253 रनों का टारगेट रखा। भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में ऋचा घोष ने एक बार फिर अहम रोल अदा किया। उन्होंने 8वें नंबर पर बैटिंग करते हुए 94 रनों की शानदार पारी खेली। भारतीय टॉप ऑर्डर ने एक बार फिर निराश किया और टीम का स्कोर एक समय पर 6 विकेट के नुकसान पर 102 रन था।

    साउथ अफ्रीका की भी कंडीशन रनचेज में कुछ ऐसी ही थी। आधी अफ्रीकी टीम 253 रनों का पीछा करते हुए 81 रनों पर पवेलियन लौट गई थी, वहीं 6ठा विकेट 142 पर गिरा था। नंबर-8 पर आईं नादिन डी क्लर्क ने फिर 54 गेंदों पर 84 रनों की हैरतअंगेज पारी खेल टीम को जीत दिलाई। इस दौरान उन्हें क्लो ट्रायोन का साथ मिला, जिन्होंने 49 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका ने यह मैच 7 गेंदें शेष रहते खत्म किया।

    Share:

  • आज है करवा चौथ, जानें-पूजन और चांद को अघ्र्य देने का मुहूर्त

    Fri Oct 10 , 2025
    नई दिल्ली. करवा चौथ (Karwa Chauth) विवाहित महिलाओं (married women) द्वारा रखा जाने वाला एक महत्वपूर्ण व्रत है. हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास (Kartik month) के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. करवा चौथ को कर्क चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है. करवा चौथ का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved