
झाबुआ। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के झाबुआ जिले (Jhabua district) में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट (tractor trolley overturned) जाने की वजह से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में 22 लोग घायल भी हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीण और पुलिसवालों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां उनका इलाज चल रहा है।
मामला झाबुआ जिले के पारा राजगढ़ रोड का है। यहां के दतया घाट (Dataya Ghat) के पास रविवार को ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सभी घायल और पीड़ित सप्ताहिक मार्केट से अपने गांव में समलखेड़ी पारा लौट रहे थे। इस दौरान दतया घाट के पास एक ढलान पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान हो गई है। इस हादसे में सेमलखेड़ी पारा के सेपू, कमलेश और अनिल की मौत हो गई है। इस हादसे में इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हुई है। हादसे में दो शख्स गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए गुजरात के दाहोद रेफर किया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved