img-fluid

जल्‍द ही शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बना सकते नया कीर्तिमान

October 24, 2025

नई दिल्‍ली । रोहित शर्मा(Rohit Sharma) वनडे क्रिकेट(ODI Cricket) में 346 छक्के जड़ चुके हैं। वह 50 ओवर फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के बाद दूसरे पायदान पर हैं। वह इतिहास रचने के काफी करीब हैं।

शाहिद अफरीदी वर्सेस रोहित शर्मा

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 346 छक्के जड़ चुके हैं। वह 50 ओवर फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के बाद दूसरे पायदान पर हैं। वह इतिहास रचने के काफी करीब हैं।


रोहित शर्मा

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 73 रनों की शानदार पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 2 छक्के जड़े। अब शाहिद अफरीदी और रोहित शर्मा के बीच 5 छक्कों का फासला रह गया है।

शाहिद अफरीदी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

शाहिद अफरीदी के नाम वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने करियर में खेले 398 मुकाबलों में 351 छक्के लगाए थे।

क्या ऑस्ट्रेलिया टूर पर रोहित रच पाएंगे इतिहास

क्या रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शाहिद अफरीदी का यह रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे? रोहित और अफरीदी के बीच 5 छक्कों का फासला है। रोहित को अगर यह रिकॉर्ड तोड़ना है तो उन्हें शतकीय पारी खेलनी होगी। अगर रोहित ऐसा करने से चूक जाते हैं तो अगले महीने के अंत में साउथ अफ्रीका की टीम जब भारत दौरे पर आएगी तो उनके पास यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

क्रिस गेल टॉप-5 में

वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की टॉप-5 लिस्ट में मौजूद हैं। गेल ने अपने वनडे करियर में 331 तो जयसूर्या ने 270 छक्के लगाए थे।

एमएस धोनी भी लिस्ट में

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी इस फेहरिस्त में पांचवें पायदान पर हैं। दुनिया के बेस्ट फिनिशर में गिने जाने वाले धोनी ने अपने करियर में 229 छक्के जड़े थे।

Share:

  • भारत का वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत; जानें

    Fri Oct 24 , 2025
    नई दिल्‍ली । भारत(India) ने न्यूजीलैंड(New Zealand) को आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025(ICC Women’s Cricket World Cup 2025) के 24वें मुकाबले में 53 (DLS) रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। इसी के साथ वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमों की तस्वीर साफ हो चुकी है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved