
टोक्यो। जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Ex-PM Shinzo Abe) की हत्या के आरोपी ने मंगलवार को कोर्ट (Court) में अपना गुनाह कबूल कर लिया। तीन साल पहले आबे की दिनदहाड़े हत्या हुई थी। इस हत्याकांड ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था।
आरोपी तेत्सुया यामागामी (45 वर्षीय) पर हत्या और शस्त्र नियंत्रण कानूनों के उल्लंघन का आरोप था। उस पर यह आरोप है कि उसने जुलाई 2022 में आबे को उनके भाषण देते समय एक हाथ से बने हथियार का इस्तेमाल करके मार डाला। अदालत में यामागामी ने कहा, ‘सब सच है।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved