
विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विजयवाड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Vijayawada International Airport) पर सीमा शुल्क अधिकारियों के कमरे में आग (Fire) लग गई। इसकी चपेट में आने से सॉफ्टवेयर उपकरण (Software Tools), स्प्लिट एयर कंडीशनर (Split Air Conditioners) और सामान वाले बैग जलकर राख हो गए। गन्नवरम हवाई अड्डे के अग्निशमन कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हुईं। ताजा अपडेट में बताया गया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इस तरह एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन के पास 13 मंजिला इमारत में सोमवार को आग लग गई। रवीशा टावर की पहली मंजिल पर भीषण आग लगी थी, जिसके बाद दमकल और बचाव कर्मियों की टीमों ने करीब 200 से 300 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग लगने के समय सैकड़ों कर्मचारी बिल्डिंग के अंदर मौजूद थे। धुएं के कारण ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों का दम घुटने जैसी स्थिति पैदा हो गई।
आग लगने से मची अफरातफरी
चश्मदीदों ने बताया कि अलार्म बजने पर लोग सीढ़ियों और निकास की ओर भागे, जिससे अफरातफरी मच गई। स्टेशन के पास ट्रैफिक जाम के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को थोड़ी देर हुई। इसके बावजूद इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे नुकसान मुख्य रूप से पहली मंजिल के कुछ हिस्सों तक ही सीमित रहा। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि कुछ लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई और उनका मौके पर ही इलाज किया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved