
इंदौर। कांग्रेस के वरिष्ठ (Congress leader) नेता पिंटू जोशी (Pintu Joshi suffers) को अचानक सीने में दर्द (heart attack) की शिकायत होने पर उन्हें तत्काल शैलबी हॉस्पिटल (Shelby Hospital) में भर्ती कराया गया। दीपक पिंटू जोशी को शुक्रवार रात दो बार हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उनकी जान बचाई और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। खबर है कि अब वे सकुशल है, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई भाजपा-कांग्रेस के नेता शैलबी हॉस्पिटल पहुंचे और जोशी की कुशलक्षेम जानी..!
कांग्रेस के नेता दीपक पिंटू जोशी को शुक्रवार देर रात हार्ट अटैक आया। 42 वर्षीय कांग्रेस नेता पिंटू जोशी को तत्काल परिजन शेल्बी अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने चेकअप किया और इसमें पाया कि एक नहीं बल्कि एक के बाद एक दो अटैक आए थे।
रात को सीपीआर देकर बचाई जान
पुख्ता जानकारी के अनुसार चेस्ट पेन पर पिंटू रात दो बजे शेल्वी अस्पताल पहुंचे। फिर वहीं पर अटैक आ गया और हार्ट बीट चली गई। इस पर तत्काल डॉक्टरों ने सीपीआर दिया और जान बची।
इसके बाद तत्काल उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया। जानकारी के अनुसार वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उन्हें अभी भी सतर्कता के लिए वेंटीलेटर पर रखा गया है। डॉक्टर वेंटीलेटर पर ही लेकर एंजियोग्राफी करेंगे। ब्लॉकेज निकलने पर स्टेंट डाला जाएगा। मौके पर उनके चचेरे भाई और पूर्व विधायक अश्विन जोशी मौजूद हैं।
पहली बार विधानसभा लड़ा था
साल 2023 के विधानसभा चुनाव में पिंटू ने इंदौर विधानसभा तीन से चुनाव लड़ा था। इसमें बीजेपी नेता गोलू शुक्ला की जीत हुई थी। गोलू शुक्ला को 73 हजार और पिंटू को 58,624 वोट मिले थे। वह 14 हजार वोट से चुनाव हाटे थे। पिंटू दिग्गज कांग्रेस नेता स्वर्गीय महेश जोशी के पुत्र हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved