
जम्मू. राजौरी (Rajouri) जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान (Pakistan) के लिए जासूसी (spying) करने के आरोप में सेना के दो जवानों (Two army personnel) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों जवान नौशेरा सब-डिवीजन में 3 पंजाब रेजिमेंट के बताए जा रहे हैं और इनकी तैनाती नौशेरा में अग्रिम पोस्ट पर है। हालांकि, सेना या पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।
सूत्रों के अनुसार, दोनों इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया साइटों के जरिए पाकिस्तानी सेना व आईएसआई के संपर्क में थे। दोनों नियंत्रण रेखा पर सैन्य गतिविधियों, लोकेशन और अन्य खुफिया जानकारी दुश्मन तक पहुंचा रहे थे। सूत्रों ने बताया कि दो दिन पहले दिल्ली से आई विशेष टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की थी।
इनमें से एक जवान शनिवार सुबह चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे सियोट क्षेत्र में पकड़कर सेना को सौंप दिया। सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के समय भी इन्होंने पाकिस्तानी सेना और आईएसआई को खुफिया जानकारियां लीक की थीं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved