भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार के करीब पहुंच गया है। प्रदेशभर के कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से लगभग आधे इंदौर और भोपाल के हैं। प्रदेश का हर चौथा संक्रमित इंदौर का और हर पांचवां मरीज भोपाल का है। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 हजार के करीब पहुंच गई है। प्रदेश के कोरोना पॉजिटिव मरीजों में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी इंदौर की है। इसके बाद क्रमश: भोपाल, ग्वालियर, मुरैना और उज्जैन का नंबर आता है।
इन पांच जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या साढ़े बारह हजार से ज्यादा है। यह प्रदेश की कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या का लगभग 64 फीसदी है। मध्य प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 641 पर पहुंच गया है। इसमें भी सबसे ज्यादा इंदौर और भोपाल के नाम हैं। इंदौर में कोरोना से 278 लोगों ने दम तोड़ा तो भोपाल में 125 लोगों ने।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कोरोना मरीजों को बेड नहीं मिल रहे, एम्बुलेंस में उन्हें घंटों चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ऐसे में जरूरी […]
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 21 और 22 नवम्बर की मध्यरात्रि सिवनी में आए भूकंप के झटकों के संबंध में सिवनी जिला प्रशासन से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। चौहान ने कहा कि भारत सरकार के मेट्रोलॉजी विभाग से सतत् संपर्क में रहते हुए भूकंप की स्थिति में बरती जानी वाली सावधानियों की जानकारी प्राप्त […]
– मुख्यमंत्री ने की श्रम विभाग की गतिविधियों की समीक्षा भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना (Chief Minister Jan-Kalyan Sambal Yojana) गरीबों के कल्याण के लिए लागू की गई महत्वपूर्ण योजना है। आने वाले वित्त वर्ष से इस योजना को पूरी ताकत से क्रियान्वित […]
मंत्री ने माना बजट अलॉट ही नहीं किया भोपाल। सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक पढऩे वाले 65 लाख विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग आदेश जारी करने के बाद इसके लिए बजट अलॉट करना ही भूल गया। इस वजह से चार महीने तक प्रक्रिया ही आगे नहीं […]