img-fluid

CM मोहन यादव ने क्रांति गौड़ को सौंपा 1 करोड़ का चेक, 5000 छात्रावास में अध्यक्ष की भर्ती का kiya ऐलान

November 15, 2025

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने बिरसा मुंडा की जयंती पर बड़ा ऐलान किया। सीएम ने 5 हजार छात्रावास में अध्यक्ष की भर्ती करने की घोषणा की। वहीं कन्या छात्रावास और आश्रम शाला रानी दुर्गावती के नाम पर होगा। इस दौरान उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की होनहार खिलाड़ी क्रान्ति गौड़ को 1 करोड़ का चेक सौंपा।

दरअसल, बिरसा मुंडा की जयंती पर जबलपुर में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ये बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनजाति कार्य विभाग द्वारा संचालित सभी कन्या छात्रावास और आश्रम शालाओं का नामकरण रानी दुर्गावती के नाम पर होगा। साथ ही जनजाति कार्य विभाग द्वारा बालक छात्रावास, आश्रम शालाओं का नामकरण राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह के नाम पर किया जाएगा। 5000 विभिन्न छात्रावास में अध्यक्षों की हम भर्ती करने जा रहे हैं।


सीएम ने जबलपुर में 564 करोड़ की लागत से 106 विकास कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जनजाति भाइयों के कल्याण योजना के लिए 135 कार्यों का भूमि पूजन हुआ। 499 करोड़ शहडोल, धार, डिंडोरी, बैतूल, छिंदवाड़ा, झाबुआ में सांदीपनी विद्यालयों के 14 कार्यों का लोकार्पण हुआ। 52 करोड़ की लागत से सिवनी, धार, नर्मदापुरम, मंडला, बैतूल , छिंदवाड़ा में आदिवासी छात्रावास और आडिटोरियम का लोकार्पण किया गया। 21 करोड़ की लागत से शहडोल विदिशा सतना अनूपपुर उमरिया में सीएम जनमन योजना के तहत मल्टीपरपज कार्यों का लोकार्पण हुआ। 13 करोड़ की लागत से जबलपुर की तहसीलों में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण हुआ।

इसी तरह, चार करोड़ की ज्यादा लागत से बड़वानी में पीएम आदर्श योजना के तहत उचित मूल्य की दुकान,आंगनबाड़ी, पहुंचमार्ग, दुकान समेत कई कार्यों का लोकार्पण हुआ। 98 करोड़ की लागत से 27 कार्यों का भूमि पूजन हुआ। बैतूल, दमोह, छिंदवाड़ा में बालक बालिकाओं के छात्रावास का भूमि पूजन हुआ जिसमें 64 बैतूल, दमोह, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, झाबुआ में बालक-बालिका छात्रावास के विकास कार्यों का भूमि पूजन भी है।

बालाघाट, डिंडोरी में बालक आश्रम बालक बालिका छात्रावास, पहुंच मार्ग, 3 करोड़ की अधिक लागत के जबलपुर में पुलिस संरचना का भूमि पूजन किया गया। सीएम ने कहा कि पूरे देश में मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा आदिवासियों की आबादी है। आदिवासी समाज के होनहार लोगों को जोड़कर एक बेहतर गुलदस्ता बनाया गया। महिला वर्ल्ड कप में झंडा बुलंद करने वाली क्रांति गोद को एक करोड़ का सम्मान दिया गया।

Share:

  • रविवार का राशिफल

    Sun Nov 16 , 2025
    युगाब्ध-5126, विक्रम संवत 2082, राष्ट्रीय शक संवत-1947 सूर्योदय 06.17, सूर्यास्त 05.33, ऋतु – शरदअगहन कृष्ण पक्ष द्वादशी, रविवार, 16 नवम्बर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– स्त्री-संतान पक्ष […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved