
इंदौर। चोइथराम फल एवं सब्जी मंडी सहित निरंजनपुर मंडी आगामी 22 जुलाई तक बंद रहेगी।जेल रोड और सिंधी कॉलोनी के बाजार 20 जुलाई से लेफ्ट राइट के सिद्धांतों पर खुलेंगे। कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा जारी किए गए नए आदेश में हवाला दिया गया है कि मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ-साथ व्यापारियों व ग्राहकों को मास्क पहनना अनिवार्य है।सिंधी कॉलोनी व जेल रोड के बाजार खुलेंगे उनके लिए भी शर्त रखी गई है। जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे दुकानों पर भीड़ नहीं जुटने दें।अगर भीड़ जुटी तो फिर से बंद कर दी जा सकती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved