img-fluid

बिहार : नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ये बने एनडीए सरकार में मंत्री

November 20, 2025

पटना. नीतीश कुमार ( Nitish Kumar) ने मुख्यमंत्री (CM)  के रूप में 10वीं बार शपथ (oath) ग्रहण कर लिया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके बाद सम्राट चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। वह दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम बने हैं।

विजय सिन्हा के शपथ लेने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय और दिलीप जायसवाल को एक साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई।


इन लोगों को बनाया गया मंत्री
राज्यपाल के आदेश पर सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, सुनील कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया।

मंच पर पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान ने एनडीए के सभी वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लिया। वह अपनी पार्टी से तीन मंत्री चाहते थे। लेकिन, आज उनकी पार्टी से एक मंत्री शपथ लेंगे। बाकी बाद में लेगें।

गांधी मैदान की सुरक्षा एसपीजी के हाथों में है। पूरे गांधी मैदान में त्रि स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। जिला पुलिस बल भी गांधी मैदान के अंदर और बाहर पर्याप्त संख्या में तैनात है।

नीतीश कुमार के साथ मंच पर यूपी, मेघालय और छत्तीसगढ़ हरियाणा, राजस्थान और ओडिशा के मुख्यमंत्री भी हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह मंच पर गीत गा रहे हैं। नीतीश कुमार ने जनता का अभिवादन कर रहे हैं। लोग एनडीए सरकार के लिए नारेबाजी कर रहे हैं। भाजपा की नवनिर्वाचित मैथिली ने कहा कि मैं बहुत उत्साहित हूं। आज पूरे बिहार के उत्साह का दिन है।

Share:

  • 24/7 Customer Support Excellence for GB Players: Reliable Assistance at Your Fingertips

    Thu Nov 20 , 2025
    Get 24/7 customer support excellence for GB players. Reliable assistance anytime you need it. Reach out now!
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved