img-fluid

MP: मस्जिद की खुदाई में राम दरबार की मूर्ति मिलने का दावा, प्रशासन ने रोका निर्माण कार्य

November 21, 2025

सागर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) में मस्जिद निर्माण की खुदाई के दौरान राम दरबार की मूर्ति (Ram Darbar idol) मिलने का दावा किया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन ने मौके पर पहुंचकर मूर्ति की पूजा कर स्थापना भी कर दी। पुरातत्व विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने निर्माण कार्य रोक दिया है।

पूरा मामला बंडा विधानसभा क्षेत्र के दलपतपुर के पास पापेट गांव का है। जहां मस्जिद की जमीन पर निर्माण के दौरान एक मूर्ति मिली है जिसे राम दरबार बताया जा रहा है। इसका वीडियो सामने आने के बाद हिन्दू संगठन मौके पर पहुंचा और अस्थाई चबूतरा बना कर मिली मूर्ति की स्थापना कर पूजा अर्चना की। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस बल भी पहुंच गया। हिंदू संगठन का दावा है कि इस जगह कभी मंदिर था, जिसे पूर्व में मुगलों ने नष्ट कर दिया था।


उल्लेखनीय है कि जहां मूर्ति मिलने का दावा किया जा रहा है, वह स्थानीय मस्जिद कमेटी की मालकियत बताई जा रही है। यह खुली जमीन है, जिसकी बाउंड्री बनाने का काम किया जा रहा था। उसी दौरान मजदूरों को यह मूर्ति मिलने की बात की जा रही है। फिलहाल वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और शांति बनी हुई है। साथ ही प्रशासन ने पुरातत्व विभाग को भी इसकी जानकारी दी है। जिससे मिली मूर्ति की जांच की जा सके। जानकारी के अनुसार मस्जिद पक्ष के लोग इस मूर्ति को चंदेलकालीन अवशेष बता रहे हैं। चंदेल राजाओं ने ही इस स्थान से लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित खजुराहो के मंदिरों का निर्माण कराया था।

Share:

  • भारत 0 पर ऑल आउट, बांग्लादेश वाइड से जीता

    Fri Nov 21 , 2025
    नई दिल्ली: सुपर ओवर में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद इंडिया ए सेमीफाइनल में हारकर राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर हो गई. सुपर ओवर में भारत शुरुआती दो गेंदों में लगातार दो विकेट गंवाकर बिना कोई रन बनाए ऑलआउट हुआ तो बांग्लादेश का भी पहली ही गेंद पर विकेट गिरा, इसके बाद अगली गेंद वाइड […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved