img-fluid

उज्जैन में महाकाल लोक के बाद अब शनि लोक

November 22, 2025

सिंहस्थ के पहले होगा तैयार… 140 करोड़ आवंटित

उज्जैन। बाबा महाकाल (Baba Mahakal) की नगरी उज्जैन (Ujjain) में महाकाल लोक (Mahakal Lok) की तर्ज पर अब शनि लोक (Shani Lok) का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 140 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। यह शनि लोक सिंहस्थ के पहले बनकर तैयार हो जाएगा।



  • उज्जैन को धार्मिक स्थल के रूप में स्थापित किए जाने का बड़ा प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि 2022 में महाकाल लोक बनने के बाद यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई, जो आज भी लगातार बनी हुई है। शनि लोक वही स्थान है, जहां शनि महाराज शिवलिंग स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं और उनके कष्ट हरते हैं।

    2 हजार वर्ष पुराना है मंदिर
    मंदिर के पुजारी राकेश बैरागी के अनुसार यह मंदिर लगभग दो हजार वर्ष पुराना है। मान्यता है कि जब राजा विक्रमादित्य की साढ़े साती समाप्त हुई, तब शनि महाराज प्रसन्न होकर यहां प्रकट हुए और सभी ग्रहों ने एक साथ दर्शन दिए, तभी से यहां नवग्रह मंदिर बना हुआ है।

    Share:

  • इंदौर: सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिल सकी खरीदारों को राहत

    Sat Nov 22 , 2025
    होटल लैंटर्न की जमीन का मालिक कौन, अब जिला कोर्ट से होगा तय इंदौर। ट्रस्ट की जमीन (Trust land) को शर्तों के विपरित बेच दिए जाने का मामला कुछ समय पूर्व उजागर हुआ था और अग्रिबाण ने भी इस पूरे मामले का भंडाफोड़ किया, जिसमें होटल लेंटर्न (Hotel Lantern) की जमीन किस तरह निजी बिल्डर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved