
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष (National President) माननीय जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) की सहमति से भाजपा प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का बंटवारा करते हुए नई नियुक्तियाँ घोषित की गई हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार मनोरंजन मिश्रा को प्रदेश मोर्चा प्रभारी, आशुतोष तिवारी को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी, तथा जितेन्द्र लिटोरिया को कार्यालय व्यवस्था प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह सभी नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved