मुंबई। बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में इस हफ्ते कुनिका सदानंद (Kunika Sadananda) का सफर खत्म हो गया। सलमान खाने ने पहले तो कुछ खिलाड़ियों को सीधे बता दिया कि वो इस हफ्ते एविक्ट नहीं हो रहे हैं। फिर उन्होंने चार खिलाड़ियों का नाम बताया, जिनमें से कोई एक बेघर होने वाला था। फरहाना, तान्या, अमाल और कुनिका सदानंद (Farhana, Tanya, Amal and Kunika Sadanand) में फाइनली यह बताया गया कि कुनिका बेघर होती हैं। कुनिका सदानंद जाने से सभी से अच्छे से मिलीं और जिनके साथ मनमुटाव था उनसे माफी मांगी।
कुनिका सदानंद ने खोला यह सीक्रेट
कुनिका सदानंद ने मुख्य द्वार से बाहर कदम रखने से पहले एक ऐसा राज भी खोल दिया जिसके बारे में घरवालों को शायद ही अभी तक पता था। कुनिका सदानंद ने गौरव खन्ना को बहुत प्यार से गले लगाया और उसे बेस्ट विशेज दीं। कुनिका सदानंद ने कहा कि वो गौरव खन्ना को वाकई अपने बेटे की तरह मानती थीं। लेकिन उन्होंने कभी शो में यह बात कही नहीं क्योंकि उन्हें लगा कि फिर सभी को ऐसा लगेगा कि वो इमोशनल मां-बेटे वाला कार्ड खेल रही हैं। लेकिन जाने से पहले उन्होंने यह राज बताकर सभी को भावुक कर दिया।
कुनिका सदानंद का जाना सभी घरवालों के लिए भी शॉकिंग था, कुछ देर तक को किसी को यकीन नहीं हुआ, लेकिन फिर जब सभी को समझ आया कि कुनिका वाकई जा रही हैं तो उन्होंने इस मौके को खास बनाने का फैसला किया। शहबाज ने सबसे पहले ‘कुनिका मैम जिंदाबाद’ के नारे लगाने शुरू किए, जिसे बाद में तान्या मित्तल और बाकी घरवालों ने कॉपी किया। कुनिका सदानंद भी घरवालों का प्यार देखकर इमोशनल होती नजर आईं। बता दें कि कुनिका ने पिछले दिनों ही कहा था कि वो हैरान हैं कि शो में इतना दूर तक कैसे आ गईं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved