मुंबई। बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का पहला टिकट टु फिनाले गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को मिल गया है। बिग बॉस का गेम जैसे-जैसे फिनाले की ओर बढ़ रहा है, घरवालों के बीच तनाव भी बढ़ रहा है। बिग बॉस (Bigg Boss 19) के लेटेस्ट प्रोमो में मालती चाहर और फरहाना भट्ट के बीच बड़ी लड़ाई देखने को मिली। मालती चाहर फरहाना भट्ट को लात मारती नजर आती हैं। वो फरहाना से कहती हैं कि सड़क पर रह रहे लोग भी उनसे अच्छे होते हैं। इस प्रोमो पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी रिएक्शन आए हैं।
फरहाना और मालती के बीच जोरदार लड़ाई
जियो हॉटस्टार रियलिटी के इंस्टाग्राम पेज पर मालती और फरहाना की लड़ाई का ये प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो के साथ कैप्शन लिखा गया- टकरार शुरू हो चुकी है मालती और फरहाना के बीच। क्या ये सिर्फ हीटेड मूमेंट है या शुरू होगा एक नया वार?
शहबाज से फरहाना ने क्या कहा?
प्रोमो की शुरुआत में देखने को मिला कि फरहाना और शहबाज एक साथ बैठे होते हैं। फरहाना शहबाज को एक टिशु की ओर इशारा करके बोलती हैं कि देख इसने (मालती) टिशू इस्तेमाल करके यहीं छोड़ दिया। इसके बाद मालती फरहाना की ओर बढ़ते हुए कहती हैं कि पैर हटा, मुझे वहां से सामान उठाना है।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स
इस प्रोमो पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी आया है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने फरहाना को सपोर्ट किया है। लोग कह रहे हैं कि फरहाना ही इस सीजन की विनर होनी चाहिए। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि ये सीजन फरहाना भट्ट के नाम से जाना जाएगा। वहीं, एक ने लिखा- मालती के घर जाने का समय आ गया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved