
इंदौर। गुलशन के साथ बाइक पर बैठे अरुण, विशाल और कृष्णा ने भी डोर पकड़ने की कोशिश की। इससे उनके भी हाथों में चोट आई। हालांकि, गुलशन की चोट गंभीर थी। अत्यधिक खून बहने के कारण उसने अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया। गुलशन मूलतः ठीकरी अशोक नगर का रहने वाला था। पिता रामकिशन मजदूरी करते हैं। परिवार में माता और भाई अरुण हैं। गुलशन 8वीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ परिवार की मदद के लिए छोटा-मोटा काम भी करता था।
25 नवंबर को चाइनीज मांझे पर लगाया था प्रतिबंध इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने 25 नवंबर को चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने बताया था कि चाइनीज मांझा के उपयोग से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। मांझे से चोट लगने और कटने के कई मामले भी सामने आ चुके हैं। साथ ही ये पशु-पक्षियों के लिए भी खतरा होता है। ये चिंताजनक बात है। इसलिए इसे प्रतिबंधित किया गया है। इसे बेचना और इसका भंडारण करना प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसका उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved