img-fluid

उत्तरकाशी हादसा: गंगोत्री हाईवे पर गहरी खाई में गिरी गुजरात के श्रद्धालुओं की कार, 5 की मौत, अन्य की तलाश जारी

November 05, 2026

उत्तरकाशी. गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) के दर्शन की उम्मीद लेकर निकले सात लोगों का सफर गंगनानी के पास दर्दनाक हादसे (Tragic accidents) में बदल गया। उत्तरकाशी (Uttarkashi) में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास आज बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा और नदी में समा गया। हादसे में अब तक पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत होने की सूचना है। वाहन में गुजरात के छह यात्री और एक चालक सवार थे।


  • जानकारी के अनुसार, वाहन बृहस्पतिवार सुबह हिना के समीप से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुआ था। यात्री गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर बढ़ते समय वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा और नदी में समा गया।

    हादसे के बाद घटनास्थल और नदी किनारे खौफनाक मंजर देखने को मिला। इससे पहले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान नदी किनारे पांच लोगों के शव बरामद हुए। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। लापता अन्य दो लोगों की तलाश जारी है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। राहत एवं बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें नदी किनारे और आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चला रही हैं। वाहन में सवार सभी लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

    Share:

  • राहुल गांधी के 'शराब की बू' वाले बयान पर भड़की आप, सौरभ भारद्वाज बोले- इतनी गिर गई कांग्रेस की राजनीति?

    Thu Nov 5 , 2026
    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) पर दिए गए बयान से सियासी विवाद खड़ा हो गया है। राहुल गांधी ने बुधवार को पंजाब में कांग्रेस के चुनाव अभियान (Election campaign) की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री मान पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved