img-fluid

MP: बुरहानपुर में पूर्व पैरा कमांडो ने रची खुद के मर्डर की साजिश, युवक की हत्या कर जलाया

December 08, 2025

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की बुरहानपुर पुलिस (Burhanpur Police) ने एक ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए ऐसे शातिर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जो आर्मी का पैरा कमांडो (Army Para Commando) रह चुका है। शातिर पर यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश (Rajasthan and Madhya Pradesh) में लूट, हत्या, डकैती समेत गैंगस्टर एक्ट से जुड़े करीब 8 मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने एक बेगुनाह युवक को झांसे में लिया और उसकी हत्या कर दी। शातिर ने लाश को जलाकर खुद को मरा साबित करने की कोशिश की। हालांकि पुलिस जांच में उसकी करतूत उजागर हो गई।


  • आरोपी का नाम हुसन सिंह बताया जाता है। उस पर 30 हजार रुपए का इनाम था। पुलिस ने करीब साल भर बाद यूपी के आगरा से उसे गिरफ्तार किया है। बुराहनपुर एसपी देवेन्द्र पाटिल ने बताया कि पिछले साल बुरहानपुर के कुंडी भंडारा क्षेत्र में एक अज्ञात शख्स की अधजली लाश मिली थी। लाश के पास से हुसन सिंह पिता गंगाराम का आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज मिले थे।

    जांच में मालूम चला कि आगरा का रहने वाला हुसन सिंह पूर्व में आर्मी में रहा है। उसने करीब 6 साल तक पैरा कमांडों के तौर पर सेवाएं दी हैं। वह पनवेल में गणेश शर्मा के साथ होटल का संचालन करता था। मामले में पुलिस गणेश शर्मा को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में बताया कि हुसन सिंह ने उसके साथ मिलकर एक अनजान व्यक्ति को मनमाड से बुरहानपुर कुंडी भंडार लाकर खेत में शराब पिलाई और उसका गला घोट कर मार डाला।

    आरोपियों ने मृतक की पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की। घटना के बाद से हुसन सिंह फरार था। उस पर 30 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही थीं लेकिन वह हमेशा पुलिस से एक कदम आगे रहता था। उसके मोबाइल नंबरों और सोशल ‍ मीडिया आदि की मदद से अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क साधा गया।

    हत्या के करीब डेढ़ साल बाद आरोपी के ‍आगरा में होने की सूचना मिली। इसके बाद थाना लालबाग से टीम ने आगरा एटीएस से संपर्क किया और हुसन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हुसन सिंह ने बताया कि साथी प्रितेश गुप्ता से पैसों को लेकर हुई दुश्मनी के कारण उसे फंसाने के लिए उसने एक बेगुनाह की हत्या कर दी। बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि हुसन सिंह वेल ट्रेंड था।

    Share:

  • बुरी खबर! VI ने बंद किया ये बेनिफिट, अब मिलेगा 130GB कम डेटा

    Mon Dec 8 , 2025
    डेस्क: Vodafone Idea ने प्रीपेड यूजर्स को झटका देते हुए Vi Guarantee Extra Data प्रोग्राम को बंद कर दिया है. इस ऑफर के तहत कंपनी की ओर से फ्री डेटा का फायदा दिया जाता था, मई 2024 में लिमिटेड-पीरियड ऑफर के तौर पर इस प्रोग्राम को लॉन्च किया गया था और इस प्रोग्राम के तहत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved