
रीवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा जिले (Rewa district) से बड़ी खबर सामने आई है। जहां संजय गांधी अस्पताल में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल की गायनी ओटी में आग लगने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अब तक जनहानि की सूचना नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने से अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया। एहतियातन आसपास के वार्डों को खाली कराया गया है। घटना से अस्पताल की व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved