img-fluid

खाचरौद उपजेल से दुष्कर्म और हत्या के तीन आरोपी भागे

December 26, 2025

  • एक साल में जेल से आरोपी के फरार होने की दूसरी घटना

उज्जैन/नागदा। खाचरौद उपजेल से तीन आरोपी दीवार से सीढ़ी लगाई और फरार हो गए। गुरुवार शाम 7 बजे करीब हुई इस घटना की सूचना के बाद जेल में हड़कंप मच गया। जेलर ने इसकी सूचना तत्काल खाचरौद पुलिस को दी। जिस पर खाचरौद पुलिस ने तीनों आरोपियों की जानकारी लेकर उनकी तलाश शुरू कर सोशल मीडिया में फोटो वायरल किए।



उप जेल खाचरौद में दुष्कर्म के प्रकरण में भाटपचलाना थाना के गांव चंदवासला निवासी नारायण पिता भेरुलाल जाट, मालाखेड़ी निवासी गोपाल पिता बापूलाल और हत्या के प्रकरण में नागदा जवाहर मार्ग निवासी गोविंद पिता आशाराम बंद थे। गुरुवार को तीनों ने जेल के कर्मचारियों से बचकर एक वार्ड में रखी सीढ़ी को दीवार से लगाया और उस पर चढ़कर दीवार फांदकर फरार हो गए। 10 मार्च को बेरछा रोड स्थित निर्माणाधीन मकान में ई ब्लॉक निवासी 55 वर्षीय जनसेवा के वार्ड बॉय रामचंद्र हंस की बालू रेत में दबी लाश मिली थी। मंडी पुलिस ने 36 घंटे में हत्या के इस प्रकरण को सुलझाकर 12 मार्च को जवाहर मार्ग निवासी 35 वर्षीय गोविंदराम पिता आशाराम और श्रीराम कॉलोनी निवासी पवन परमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने रामचंद्र हत्याकांड में गोविंद और पवन को न्यायालय के आदेश से उपजेल खाचरौद भेजा था। उस समय से ही गोविंद उप जेल खाचरौद में बंद था।

खाचरौद जेल से कैदियों के भागने के मामले में उपजेल अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि कल उपजेल खाचरौद से कैदियों के भागने के मामले में वहाँ के अधिकारियों के खिलाफ जाँच की जा रही है और शाम तक उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तीन कैदियों द्वारा सीढ़ी लगाकर फरार होने की घटना गंभीर मामला है और इसमें मिलीभगत होने की आशंका है।

इनका कहना
उप जेल में एक वार्ड है, जहां सीढ़ी सहित अन्य सामान रखा हुआ है। आरोपियों ने धोखे से चाबी हासिल कर उस वार्ड से सीढ़ी निकाली और दीवार से लगाकर फरार हो गए है। जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। खाचरौद पुलिस के साथ तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
2 नवीन निनामा, जेलर, उप जेल खाचरौद

Share:

  • 10 लाख से ज्यादा अफगान नागरिक हुए निर्वासित! UN बोला- 20 लाख शरणार्थी अभी भी पाकिस्तान में

    Fri Dec 26 , 2025
    इस्लामाबाद। 10 लाख से ज्यादा अफगान शरणार्थियों (Afghan Refugees) के 2025 में अपने देश लौटने के बावजूद, बीस लाख से अधिक अफगान शरणार्थी अभी भी पाकिस्तान (Pakistan) में रह रहे हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के आंकड़ों के हवाले से ये दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved