img-fluid

सहारनपुर में सेना की फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल

December 28, 2025

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) में सेना (Army) की फायरिंग रेंज (Firing Range) में अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अभ्यास के दौरान हुए ब्लास्ट में सेना के चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर थाना क्षेत्र में फायरिंग रेंज में सेना का नियमित प्रशिक्षण अभ्यास चल रहा था। इसी दौरान अचानक हुए ब्लास्ट से चार जवान उसकी चपेट में आ गए और घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सैन्य अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।


घायल जवानों को तत्काल एंबुलेंस से बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया। डॉक्टरों ने दो जवानों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया, जबकि अन्य दो जवानों का इलाज बेहट सीएचसी में जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया। अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सा स्टाफ की तैनाती की गई ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके।

Share:

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने INS वाघशीर पर की ऐतिहासिक समुद्री यात्रा

    Sun Dec 28 , 2025
    नई दिल्ली। भारत (India) की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) रविवार को कर्नाटक दौरे (Karnataka Tour) पर हैं। कर्नाटक के कारवार नेवल बेस से द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय नौसेना की स्वदेशी कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर (Submarine INS Vaghsir) पर सवार होकर पश्चिमी समुद्री तट पर एक ऐतिहासिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved