img-fluid

दिल्ली से पटना जा रही राजधानी एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी, 31 मिनट खड़ी रही ट्रेन

January 18, 2026

अलीगढ़. दिल्ली (Delhi) से पटना (Patna) जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन (Rajdhani Express train) को बम (Bomb) से उड़ाने की धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया. ट्रेन उस वक्त अलीगढ़ से गुजर रही थी. वहीं ट्रेन को रोका गया और जांच की गई. जांच में कुछ नहीं मिलने के बाद करीब 31 मिनट बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया.


  • अलीगढ़ आरपीएफ के कमांडिंग ऑफिसर गुलजार सिंह का इसपर बयान भी आया है. उन्होंने कहा, ‘तेजस राजधानी ट्रेन दिल्ली से पटना जा रही थी. हमें दिल्ली कंट्रोल रूम से ट्रेन में बम की धमकी की सूचना मिली. सूचना मिलते ही हमारी पूरी बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) टीम, स्थानीय पुलिस, एसएचओ, नागरिक अधिकारी, हमारे डॉग स्क्वाड, अग्निशमन अधिकारी और यहां के मंडल अधिकारियों ने ट्रेन की जांच की. कुछ भी नहीं मिला. ट्रेन को 31 मिनट के लिए रोका गया. अब ट्रेन को आगे जाने की अनुमति दे दी गई है.’

    बता दें कि Tejas Rajdhani दरअसल Rajdhani Express का ही अपग्रेडेड वर्जन है. इसमें बेहतर इंटीरियर, आधुनिक LED डिस्प्ले और ऑटोमैटिक दरवाजे जैसी सुविधाएं हैं.

    Share:

  • MP: भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री को मेमोरियल बनाने का प्लान, CM मोहन यादव ने किया दौरा

    Sun Jan 18 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh ) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने शनिवार को भोपाल के आरिफ नगर स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री (Union Carbide Factory) का दौरा किया। इसके बाद सीएम ने जानकारी दी कि राज्य सरकार यहां पर गैस त्रासदी में मारे गए लोगों की याद में मेमोरियल बनाने की प्लानिंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved