img-fluid

धर्मेंद्र के निधन के बाद बंगले के विस्तार की योजना बच्चों के लिए छोटा बताया जा रहा घर

January 18, 2026

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Actor Dharmendra)अब इस दुनिया में नहीं रहे। 24 नवंबर को एक्टर ने अपने मुंबई स्थित जुहू (Juhu)वाले घर में अपनी आखिरी सांस ली थी। ये वही घर है जिसमें उनका पूरा परिवार एक साथ रहता है। अब ये घर एक फ्लोर (floor)और बढ़ा होने वाला है। एक्टर की डेथ के बाद घर को बड़ा करने का फैसला लिया गया है। पिछले कुछ समय से बंगले के अंदर काम चल रहा है। ये वही घर है जहां धर्मेंद्र अपनी पत्नी प्रकाश (wife Prakash)कौर और बच्चों (children)के साथ रहते थे।

धर्मेंद्र का घर हो रहा है बड़ा
सेलेब्रिटी जर्नलिस्ट विक्की लालवानी के मुताबिक धर्मेंद्र का जुहू वाले बंगले में एक और फ्लोर जुड़ने वाला है। घर के बाहर क्रेन देखी गई थी। घर के कंपाउंड में काम होते देखा गया है। ईटाइम्स ने अपने सूत्र के हवाले से बताया ‘बच्चे बड़े हो रहे हैं। उन्हें और ज्यादा स्पेस की जरूरत है’। इसी रिपोर्ट में बताया गया कि रेनोवेशन का ये काम अगले चार से पांच महीने तक चलने वाला है।
मॉडर्न है धर्मेंद्र का बंगला

धर्मेंद्र का ये जुहू वाला बंगला मॉडर्न डिज़ाइन के साथ बनाया गया था। इस घर में सनी देओल, पत्नी पूजा और उनके दोनों बेटे और बहू रहती हैं। बॉबी देओल की पत्नी तान्या, उनके दोनों बेटे इसी घर में रहते हैं। अब मां प्रकाश कौर और धर्मेंद्र की बहन और उनके बच्चे साथ रहते हैं। इतने बड़े परिवार के साथ ये घर अब छोटा पड़ने लगा है। इसलिए घर में एक और फ्लोर जोड़ा जा रहा है। खास बात ये है कि इस घर के इंटीरियर का काम बॉबी देओल की पत्नी तान्या ने किया है।


  • धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

    बता दें, धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर ने 24 नवंबर 2025 को अपनी आखिरी सांस ली। एक्टर के निधन के बाद उन्हें आखिरी बार फिल्म इक्कीस में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन एक्टर की परफॉरमेंस ने तारीफें बटोरी। अब सनी देओल अपनी फिल्म बॉर्डर 2 ऑडियंस को एंटरटेन करने आ रहे हैं।

     

    Share:

  • इंडोनेशिया में यात्री विमान लापता होने से दक्षिण सुलावेसी में मचा हड़कंप ! सर्च ऑपरेशन जारी

    Sun Jan 18 , 2026
    जाकार्ता। इंडोनेशिया (Indonesia) के दक्षिण सुलावेसी प्रांत में शनिवार को एक यात्री विमान (Passenger Plane) के संपर्क से बाहर हो जाने से हड़कंप मच गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, योग्याकर्ता से माकास्सर जा रहा ATR-400 विमान उड़ान के दौरान मारोस रीजेंसी के ऊपर संपर्क से कट गया। यह विमान इंडोनेशिया एयर ट्रांसपोर्ट द्वारा संचालित किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved