img-fluid

रिंकू सिंह ने धोनी की बराबरी, सूर्यकुमार का तोड़ा रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज

January 22, 2026

नई दिल्ली । टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट (T20 International Cricket) में इस समय टीम इंडिया के सबसे खूंखार फिनिशर रिंकू सिंह (Rinku Singh) नजर आते हैं। रिंकू सिंह ने बुधवार 21 जनवरी को न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में आखिरी ओवर में 2 छक्के जड़े। इसी के साथ रिंकू सिंह ने महान फिनिशर एमएस धोनी (MS Dhoni) की बराबरी कर ली। रिंकू सिंह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी ओवर में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले अब संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रिंकू सिंह ने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा है, जबकि लिस्ट में सबसे आगे हार्दिक पांड्या हैं।

हार्दिक पांड्या ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 20वें ओवर में अब तक 99 गेंदों का सामना किया है और 15 छक्के जड़े हैं, जबकि रिंकू सिंह ने महज 38 गेंदों में 12 बार गेंद को बाउंड्री के पार भेजा है। वहीं, लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं, जिन्होंने 132 गेंदों में 12 छक्के 20वें ओवर में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े हैं। रिंकू सिंह ने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 28 गेंदों का सामना आखिरी ओवर में किया है और 11 छक्के जड़े हैं। 49 गेंदों में 9 छक्के दिनेश कार्तिक ने जड़े हैं और विराट कोहली ने 58 गेंदों में 8 छक्के आखिरी ओवर में जड़े हैं।


  • भारत के लिए T20I में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के (गेंद)
    15 – हार्दिक पांड्या (99)
    12 – रिंकू सिंह (38)*
    12 – एमएस धोनी (132)
    11 – सूर्यकुमार यादव (28)
    9 – दिनेश कार्तिक (49)
    8 – विराट कोहली (58)

    रिंकू सिंह ने 20 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 44 रनों की ताबड़तोड़ पारी पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में खेली, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 220 का था। उन्हीं की पारी की बदौलत भारत 238 रनों तक पहुंचा था। आपको बता दें, पिछली सीरीज तक रिंकू सिंह भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब उनको टी20 विश्व कप 2026 के लिए भी चुन लिया गया है। पहले ये कहा जा रहा था कि टीम कॉम्बिनेशन की वजह से रिंकू सिंह को मौका नहीं मिल रहा है, लेकिन मौजूदा समय में उनसे ज्यादा खतरनाक फिनिशर आपको वर्ल्ड क्रिकेट में भी नजर नहीं आएगा, जो परिस्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी करने में सक्षम है।

    Share:

  • सोशल मीडिया पर लिया वजन घटाने का उपाय, खाते ही तड़प-तड़प कर हो गई छात्रा की मौत

    Thu Jan 22 , 2026
    मदुरै । लोग इंटरनेट या सोशल मीडिया पर अक्सर वजन घटाने के लिए उपायों की तलाश करते रहते हैं। हाल ही में यह एक छात्रा की दर्दनाक मौत (Painful death) का कारण बन गया। जानकारी के मुताबिक वजन घटाने (Weight loss) के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो में बताए गए तरीके के अनुसार ‘वेंकारम’ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved