
नई दिल्ली। 2017 में आई क्राइम थ्रिलर फिल्म मॉम(crime thriller film Mom) श्रीदेवी(starring Sridevi) की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म में एक सीन था जहां एक्टरअभिमन्यु सिंह (Actor Abhimanyu Singh) सिंह को श्रीदेवी(Sridevi) के बाल खींचने थे, उन्हें थप्पड़ मारना था(He was supposed to slap them)। अब अभिमन्यु सिंह(Abhimanyu Singh) ने बताया कि वो सीन करते वक्त उन्हें डर लग रहा था(They were feeling scared)।
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी एक बेहतरीन अदाकारा थीं। उनकी आखिरी फिल्म साल 2017 में आई फिल्म मॉम थी। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में श्रीदेवी की एक्टिंग की बहुत तारीफ हुई थी। अब इस फिल्म से जुड़ा किस्सा एक्टर अभिमन्यु सिंह ने बताया है। फिल्म में एक जगह अभिमन्यु सिंह(Actor Abhimanyu Singh) को श्रीदेवी को थप्पड़ मारना था, उनके बाल खींचने थे और उनकी पीठ पर बैठना था। अभिमन्यु सिंह ने कहा कि वो सीन करते वक्त उन्हें डर था। उन्होंने कहा कि वो खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें श्रीदेवी के साथ काम करने का मौका मिला।
श्रीदेवी को थप्पड़ मारने वाला सीन
अभिमन्यु सिंह(Actor Abhimanyu Singh) ने कहा कि श्रीदेवी उनकी फेवरेट एक्ट्रेस थीं। उनके मन में उनसे बड़ा कोई नहीं था। उन्होंने कहा कि जब श्रीदेवी ने उनकी परफॉर्मेंस देखी तो उन्होंने उनकी तारीफ की। इसके बाद अभिमन्यु सिंह ने उस सीन के बारे में बात की जब उन्हें श्रीदेवी को थप्पड़ मारना था और उनके बाल खींचने थे।
अभिमन्यु से नहीं हो पा रहा था वो सीन
डिजिटल कमेंट्री से खास बातचीत में अभिमन्यु सिंह(Actor Abhimanyu Singh) ने कहा, “जब वो सीन करने का मौका आया जिसमें कि मुझे उनके बाल वगैरह खिंचने थे और यहां तक की उनकी पीठ पर मुझे बैठना था। मैंने कहा उनकी पीठ पर तो मैं बिल्कुल नहीं बैठ सकता हूं क्योंकि मैं बिल्कुल सहज नहीं था। तो मैं ऐसे साइड से उनके ऊपर पैर रखकर बैठा, उनके बाल खींचने थे। वो मुझसे हो ही नहीं पा रहा था।”
श्रीदेवी ने अभिमन्यु से क्या कहा था?
उन्होंने आगे कहा कि श्रीदेवी ने जब मॉनिटर देखा और उन्होंने मुझसे कहा कि आप मुझे इतने प्यार से क्यों खींच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे बाल आप जोर से खींचिए। अभिमन्यु(Actor Abhimanyu Singh) ने श्रीदेवी से कहा, “मुझे डर है कि उन्हें कुछ हो न जाए”। इसपर श्रीदेवी ने उन्हें कहा कि आप मेरी चिंता मत कीजिए।
मुंह पर 8-10 सेकेंड तक पॉलीथिन में रखना था श्रीदेवी का मुंह
उसी सीन के दौरान अभिमन्यु(Actor Abhimanyu Singh) को श्रीदेवी के मुंह पर पॉलीथीन डालकर उन्हें टॉर्चर करना था। इस सीन के बारे में बात करते हुए अभिमन्यु ने कहा कि मुझे 8-10 सेकेंड वो पॉलीथिन उनके मुंह पर डालकर रखनी थी। तब श्रीदेवी ने उनसे कहा कि जब उनकी सांस टूटेगी तब वो अभिमन्यु को पैर से पीठ पर मारेंगी, तब ही वो पॉलीथिन हटाएं। उससे पहले वो पॉलीथिन न छोड़े।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved