
इंदौर। इंदौर (Indore) के खजराना थाना क्षेत्र (Khajrana police station area) में रहने वाले 22 वर्षीय युवक की शिकायत पर पुलिस ने उज्जैन निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र का है जहाँ गणेश पुरी कॉलोनी निवासी विनय ने आरिफ शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था।पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2025 में आरिफ शाह ने पहली बार उससे धर्म परिवर्तन को लेकर बात की थी। आरोपी ने कहा था कि धर्म बदलने पर उसे अच्छा पैसा मिलेगा।जब युवक ने इसे नजरअंदाज किया तो आरोपी ने यह कहकर दबाव बढ़ाया कि उसके परिवार को समाज में मान-सम्मान मिलेगा और उसे अच्छी नौकरी भी मिल जाएगी।
इसके बाद आरोपी ने युवक पर खतना कराने का दबाव भी बनाया। दबाव से परेशान होकर युवक नौकरी के सिलसिले में उज्जैन चला गया था वहीं इस पूरे मामले में एडिशनल DCP ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी आरिफ के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर उसे गिरफ़्तार किया है आरिफ शाहा से पूरे मामले में पूछताछ करने में पुलिस जुटी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved