img-fluid

इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव, मनीष यादव बने अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष और सह सचिव के पद पर इन्हें मिली जीत

January 29, 2026

इंदौर: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (Indore High Court Bar Association) के वार्षिक चुनाव (elections) बुधवार को संपन्न हुए। इस चुनाव में मनीष यादव (Manish Yadav) अध्यक्ष चुने गए, जिन्होंने करीबी मुकाबले में गौरव श्रीवास्तव को 18 मतों से हराया। सचिव पद पर मनीष गड़कर को सफलता मिली। उपाध्यक्ष और सह सचिव पदों पर क्रमशः अभिषेक तुगनावत और अमित राज चुने गए। कुल 2632 सदस्यों में से 1914 ने मतदान में हिस्सा लिया। सुबह धीमी गति के बाद दोपहर में मतदान बढ़ा और देर रात तक मतगणना हुई।


  • अध्यक्ष पद पर मनीष यादव की जीत
    मनीष यादव ने अध्यक्ष पद के लिए करीबी मुकाबले में गौरव श्रीवास्तव को मात्र 18 मतों से हराया।

    सचिव और अन्य पदों के विजेता
    सचिव पद पर मनीष गड़कर को जीत मिली। उन्होंने त्रिकोणीय मुकाबले में गोविंद राय पुरोहित और निलेश मनोरे को पराजित किया। उपाध्यक्ष अभिषेक तुगनावत और सह सचिव अमित राज चुने गए।

    कार्यकारिणी सदस्य
    राहुल पांचाल, तेजस जैन, अमन मालवीय, राश्मेंद्र सूर्यवंशी और अर्निक जैन कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज द्विवेदी ने विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।

    हाईकोर्ट एसोसिएशन के चुनाव में 2632 सदस्यों को वोट डालने की पात्रता थी, लेकिन वोट देने के लिए 1914 वोटर ही आए। इनमें मेयर पुष्यमित्र भार्गव व उनकी पत्नी जूही भार्गव भी थे। दोनों मतदान करने आए थे। सबसे ज्यादा उम्मीदवार अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए थे। दोनों पदों पर पांच-पांच उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। इस कारण वोट भी बंट गए और मुकाबला कांटे का हो गया। सुबह 11 बजे वोटिंग शुरू हुई। सुबह अच्छी वोटिंग हुई और कतार भी नज़र आई। दोपहर में भीड़ कम रही। अध्यक्ष पद पर गौरव श्रीवास्तव और जीपी सिंह और मनीष यादव के बीच टक्कर रही।

    सातवें राउंड तक सिंह 186, यादव को 190 और श्रीवास्तव को 196 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक तुगनावत ने पहले राउंड से बढ़त बनाए रखी। सातवें राउंड तक उन्हें 352 वोट मिल चुके थे, जबकि अपूर्वा शुक्ला को 117 वोट मिले। सचिव पद पर भी निलेश मानोरे और गोविंद राय पुरोहित के बीच टक्कर रही। सातवें राउंड तक गोविंद को 240, निलेश को 228 वोट मिल चुके थे। सहसचिव पद पर सातवें राउंड तक अमित राज को 376 और ज्ञानेंद्र शर्मा को 310 वोट मिले थे।

    Share:

  • विमान हादसे के बाद मलबे के ढेर में ऐसे हुई अजित पवार के शव की पहचान, 'खास' सीट और कलाई घड़ी बनी आधार

    Thu Jan 29 , 2026
    मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Deputy Chief Minister Ajit Pawar) का कल बारामती (Baramati) के पास हुए एक भीषण विमान हादसे (plane crash) में निधन हो गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा था। पुणे ग्रामीण पुलिस ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के शव की पहचान उनकी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved