img-fluid

एपस्टीन फाइल्स में न्यूयॉर्क मेयर ममदानी की मां मीरा नायर भी शामिल ?

February 01, 2026

वाशिंगटन। अमेरिकी न्याय विभाग (US Department of Justice) ने जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) मामले से जुड़े नए दस्तावेज़ सार्वजनिक (Document public) किए हैं। इन नए दस्तावेजों ने एक बड़ा राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा कर दिया है। इन दस्तावेजों में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की मां और प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्देशक मीरा नायर का नाम भी सामने आया है।



  • नए दस्तावेजों का खुलासा
    अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार को दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधित लगभग 30 लाख पन्नों के दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं। इनमें न केवल टेक्स्ट फाइलें शामिल हैं, बल्कि 2000 वीडियो और 1.8 लाख तस्वीरें भी मौजूद हैं। इन फाइल्स ने कई प्रभावशाली हस्तियों के एपस्टीन और उसकी सहयोगी गिलेन मैक्सवेल के साथ संबंधों की परतें खोल दी हैं।

    मीरा नायर और ‘अमेलिया’ फिल्म की आफ्टरपार्टी

    दस्तावेजों में शामिल 21 अक्टूबर 2009 का एक ईमेल विशेष रूप से चर्चा में है। यह ईमेल पब्लिसिस्ट पेगी सीगल द्वारा जेफरी एपस्टीन को भेजा गया था। इसमें बताया गया है कि मीरा नायर की फिल्म ‘अमेलिया’ की रिलीज के बाद एक आफ्टरपार्टी का आयोजन गिलेन मैक्सवेल के टाउनहाउस पर किया गया था।

    ईमेल में सीगल ने लिखा- ‘अभी-अभी गिलेन के टाउनहाउस से निकली हूं… फिल्म की आफ्टरपार्टी थी। वहां बिल क्लिंटन और जेफ बेजोस भी मौजूद थे… साथ ही निर्देशक मीरा नायर भी थीं।’ ईमेल में यह भी जिक्र किया गया कि फिल्म को लेकर मेहमानों की प्रतिक्रिया बहुत उत्साहजनक नहीं थी, हालांकि महिलाओं को यह फिल्म काफी पसंद आई थी।

    हाई-प्रोफाइल हस्तियों की मौजूदगी

    इस खुलासे ने फिर से उन कड़ियों को जोड़ दिया है जो दिग्गज राजनेताओं और व्यापारियों को एपस्टीन के दायरे से जोड़ती हैं। पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नामों में शामिल हैं-

    एलन मस्क और एपस्टीन के बीच संवाद

    दस्तावेजों में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और एपस्टीन के बीच 2012 के ईमेल संवाद का भी जिक्र है। नवंबर 2012 में एपस्टीन ने मस्क से पूछा था कि हेलीकॉप्टर से द्वीप (आइलैंड) पर जाने के लिए उनके साथ कितने लोग होंगे। एलन मस्क ने इसके जवाब में लिखा- शायद सिर्फ टालुला (उनकी तत्कालीन पत्नी) और मैं। तुम्हारे द्वीप पर सबसे ‘वाइल्ड’ पार्टी किस दिन/रात होगी?

    यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी मां मीरा नायर का नाम एक ऐसी पार्टी से जुड़ना, जो एक दोषी सेक्स ट्रैफिकर के घर पर आयोजित की गई थी, सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    हालांकि ये ईमेल पार्टियों में उपस्थिति की पुष्टि करते हैं, लेकिन ये सीधे तौर पर इन हस्तियों द्वारा किसी अवैध गतिविधि में शामिल होने का सबूत नहीं देते, बल्कि एपस्टीन के व्यापक और प्रभावशाली नेटवर्क को उजागर करते हैं।

    Share:

  • एपस्टीन फाइल्स में पीएम मोदी का नाम, विदेश मंत्रालय ने किया खारिज, कहा- सब बकवास है

    Sun Feb 1 , 2026
    नई दिल्‍ली । एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) को लेकर एक बार फिर पूरी दुनिया में तहलका मचा है। इस बार भारत (India) में भी इसकी खूब चर्चा है। दावा किया गया है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की इजरायल यात्रा (Israel tour) का जिक्र है। जेफ्री एपस्टीन फाइल्स के एक ईमेल मेसेज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved