img-fluid

पाकिस्तान में पोलियो टीम पर बंदूकधारियों की फायरिंग, पुलिसकर्मी की मौत

February 03, 2026

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत। उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बार फिर पोलियो टीकाकरण अभियान को निशाना बनाया गया है। उत्तरी वजीरिस्तान जिले की मीर अली तहसील में अज्ञात बंदूकधारियों ने पोलियो टीम पर गोलीबारी की, जिसमें टीम की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को इस घटना की पुष्टि की है। यह क्षेत्र अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है जो लंबे समय से हिंसा और अस्थिरता का केंद्र रहा है।


  • पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने अचानक गोलीबारी शुरू की और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। पूरे इलाके को घेर लिया गया और हमलावरों की तलाश के लिए व्यापक अभियान छेड़ दिया गया है। हालांकि, अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन ऐसे हमले अक्सर स्थानीय आंतंकी समूहों से जुड़े होते हैं।

    बता दें कि, पाकिस्तान में पोलियो उन्मूलन अभियान पिछले कई वर्षों से चुनौतियों का सामना कर रहा है। खासकर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुछ हिस्सों, जैसे उत्तरी और दक्षिणी वजीरिस्तान, बन्नू, बजौर और अन्य आदिवासी क्षेत्रों में पोलियो टीमों पर बार-बार हमले हो रहे हैं। पिछले एक दशक में सैकड़ों पोलियो कर्मियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की जान जा चुकी है।

    Share:

  • अनिल कपूर ने बदला लुक, पहली बार सफेद बालों और मूछों में दिखे एक्टर

    Tue Feb 3 , 2026
    डेस्क। अनिल कपूर बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं, जो 69 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं। अभिनेता अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर फैंस के साथ अपने फिटनेस वीडियो भी शेयर करते हैं। 69 साल के अनिल कपूर की फिजीक देखकर ऐसा लगता है मानो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved