
डेस्क: दुनियाभर में प्रदूषण कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और भारत में भी EV की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. Elon Musk की कंपनी Tesla भारत में अपनी इलेक्ट्रिक SUV Model Y को ऑफर करती है. अगर आप फरवरी में Tesla Model Y खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. कंपनी इस महीने खास डिस्काउंट ऑफर दे रही है, जिससे ग्राहकों को लाखों रुपये तक की बचत करने का मौका मिल रहा है.
Tesla की ओर से फरवरी 2026 महीने में Model Y इलेक्ट्रिक SUV पर शानदार डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. यह ऑफर खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है, जो पेट्रोल या डीजल कार से इलेक्ट्रिक कार की ओर स्विच करना चाहते हैं. कंपनी ने इसके लिए EV Switch and Save प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत ICE कार को एक्सचेंज करने पर Extra फायदा मिल रहा है.
जानकारी के मुताबिक, Tesla Model Y को फरवरी में खरीदने पर ग्राहकों को अधिकतम 3 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है. यह लाभ खासतौर पर Model Y के Rear Wheel Drive वेरिएंट पर दिया जा रहा है. यह डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस के तौर पर दिया जा रहा है, यानी जितनी अच्छी कंडीशन में आपकी पुरानी कार होगी, उतना ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है.
Elon Musk की Tesla ने भारत में 2025 में ही आधिकारिक तौर पर अपनी कारों की बिक्री शुरू की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने लॉन्च के बाद दिसंबर 2025 तक देशभर में करीब 225 यूनिट्स की बिक्री की है. यह संख्या भले ही ज्यादा न हो, लेकिन प्रीमियम EV सेगमेंट में Tesla की मौजूदगी को मजबूत जरूर करती है.
Tesla Model Y को कंपनी की इकलौती इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर भारत में बेचा जा रहा है. इसमें 15.4 इंच का बड़ा टचस्क्रीन, हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, नौ स्पीकर वाला साउंड सिस्टम और रियर व्हील ड्राइव मिलता है. सेफ्टी के लिए इसमें AEB, ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन वार्निंग और टिंटेड ग्लास रूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. Tesla Model Y को स्टैंडर्ड और लॉन्ग रेंज बैटरी ऑप्शन में ऑफर किया गया है. सिंगल चार्ज में यह SUV 500 किमी से लेकर 622 किमी तक की रेंज देती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपये है, जबकि लॉन्ग रेंज वेरिएंट की कीमत 67.89 लाख रुपये रखी गई है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved